Hygiene Of Baby: ऐसे करे नवजात शिशु की देखभाल, पढ़े

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 456 शब्द|📅 05 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Hygiene Of Baby: बड़े लोगों के मुकाबले छोटे बच्चों की त्वचा बहुत ही मुलायम होती है। मौसम बदलते ही उनकी स्किन पर सबसे पहले असर होता है। इसलिए उनकी त्वचा और बालों की ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

कुछ पेरेंट्स अपने शिशु के लिए कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह उनके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में आज आपको बताते हैं कि बदलते मौसम के साथ आप शिशु के बालों और त्वचा की देखभाल कैसे कर सकते हैं। आइए जानते हैं…

साफ-सफाई है जरुरी

शिशु को किसी भी तरह की स्किन इंफेक्शन से यदि आप बचाना चाहते हैं तो उनके हाईजीन का पूरा ख्याल रखें। हफ्ते में तीन बार शिशु को स्नान जरुर करवाएं। उन्हें ढीले ही कपड़े डालें और समय-समय पर डायपर बदलते रहें। शिशु के कपड़े भी रोज ही बदलें। इस तरह उन्हें संक्रमण का खतरा नहीं होगा।

सिर भी जरुर करें साफ

हफ्ते में दो बार आप शिशु के बाल जरुर धोएं। माइल्ड और कैमिकल फ्री शैंपू ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा शिशु के बालों पर आगे से पीछे की ओर पानी न डालें। नहलाने के बाद शिशु को बेबी ऑयल लगाकर हल्की सी मसाज करें। इससे उनके बालों में नमी बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

शिशु की त्वचा को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने के लिए उनकी रोजाना तेल मालिश जरुर करें। इससे उनकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं और उनके शरीर का विकास भी होता है। अच्छा सा बेबी ऑयल चुनकर आप उनकी नियमित तौर पर मसाज करें।

कैमिकल फ्री प्रोडक्ट्स करें इस्तेमाल

कुछ लोग बच्चे की त्वचा पर कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इससे बच्चे की त्वचा को नुकसान हो सकता है इसलिए कोई भी प्रोडक्ट्स बच्चे की त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी सावधानी बरतें।

नाखून भी रखें छोटे

त्वचा के अलावा शिशु के नाखूनों की केयर करना भी जरुरी है। शिशु के नाखून बहुत जल्दी बढ़ने लगते है जिसके कारण यह उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए समय-समय पर आप उनके नाखून काटते रहें।

धूप से दूर रखें

सूर्य की हानिकारक किरणें शिशु को नुकसान पहुंचा सकती हैं इसलिए उन्हें धूप से दूर रखें। यदि आपका बच्चा महीने से छोटा है तो उसको धूप में बिल्कुल भी न लेकर जाएं। सर्दियों में भी बच्चों को धूप से दूर रखें। वहीं यदि बच्चा 6 महीने से ज्यादा का है तो उसे सनस्क्रीन लगाकर 10 बजे से पहले आप धूप में लेकर जा सकते हैं।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *