Aaj Ka Rashifal: कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, बिजनेस में होगी परेशानी, पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 824 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 29 August 2024 Daily Horoscope: आज गुरुवार है, तारीख है 29 अगस्त 2024। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, गुरुवार, 29 अगस्त 2024 यानी आज का दिन सभी राशियों को मिलाजुला रह सकता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, तो वहीं कुछ जातक पारिवारिक समस्याओं से घिरे रहेंगे। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं (Dainik Rashifal) दैनिक राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal: कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, बिजनेस में होगी परेशानी, पढ़ें राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्यों में आज सफलता प्राप्त होगी। आप किसी लंबी यात्रा पर काम के सिलसिले में जा सकते हैं। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा, आपसी मतभेद दूर होकर खुशनुमा माहौल परिवार में आप महसूस करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal: कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, बिजनेस में होगी परेशानी, पढ़ें राशिफल

आज स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके बनते कार्य में अड़चन पैदा कर सकता है। परिवार में पार्टनर से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal: कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, बिजनेस में होगी परेशानी, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका अत्यधिक भागदौड़ वाला रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आपके पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छे से सोच विचार लें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal: कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, बिजनेस में होगी परेशानी, पढ़ें राशिफल

आज आप किसी बड़े फंक्शन में जा सकते हैं, जहां आपके व्यक्तित्व को सम्मानित किया जा सकता है। आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। वाणी पर संयम रखें, किसी भी प्रकार के बाद विवाद में न उलझें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं, पार्टनर का स्वास्थ्य खराब रह सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal: कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, बिजनेस में होगी परेशानी, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। कोई सुखद समाचार आज आपको मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं में आज बड़ी राहत मिलेगी, पार्टनर से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आज वाहन चलाने में सावधानी रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal: कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, बिजनेस में होगी परेशानी, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आप थोड़ा संभल कर चलें। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद आज दूर होंगे, परंतु पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal: कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, बिजनेस में होगी परेशानी, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आप कोई नया वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन आपका बन सकता है। आज किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए हानिकारक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने आज आप जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal: कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, बिजनेस में होगी परेशानी, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी राहत लेकर आने वाला है। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में आपको विजय मिलेगी। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व कायम रहेगा। व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप में आप सहभागी बन सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal: कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, बिजनेस में होगी परेशानी, पढ़ें राशिफल

धनु – आज का दिन आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, इस दौरान अपने समान की रक्षा करें। साथ ही वाहन के प्रयोग में सतर्कता रखें। आज आपको कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति में आज आपको अपना अधिकार मिल सकता है। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, आज आप वाद विवाद से दूर रहें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal: कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, बिजनेस में होगी परेशानी, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका बड़ा उलझा रहेगा, आप किसी पारिवारिक विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। आज आप परिवार को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal: कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, बिजनेस में होगी परेशानी, पढ़ें राशिफल

आज आप किसी पुराने विवाद में पड़ सकते हैं, जिस कारण आप कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। आज व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आपके काम को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। आज आपके बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानी महसूस होगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचें। पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal: कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, बिजनेस में होगी परेशानी, पढ़ें राशिफल

आज आपके व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से पुराना रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप डील हो सकती है, जिससे आर्थिक स्रोत के नए रास्ते बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप परिवार के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, बिजनेस में होगी परेशानी, पढ़ें राशिफल

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *