Curry Leaves Water: जाने करी पत्ते का पानी पीने के हैं गजब के फायदे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 445 शब्द|📅 07 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Curry Leaves Water: पोषक तत्वों से भरपूर करी पत्ते खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन पत्तों में विटामिन-सी कैल्शियम फास्फोरस आयरन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं करी पत्ते का पानी पीने से आपको दोगुने फायदे मिल सकते हैं।

आमतौर पर करी पत्ते का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। सब्जी, पोहा, करी समेत कई डिशेज में इन हरे पत्तों का उपयोग किया जाता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ये पत्ते स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भी भरपूर होते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर करी पत्तों की खुशबू काफी अच्छी होती है। इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है।

करी पत्ते का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत इस पानी से करते हैं, तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं। यह डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है। आइए जानते हैं, रोजाना सुबह में करी पत्ते का पानी क्यों पीना चाहिए।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है

फिट रहने के लिए पाचन का स्वस्थ रहना काफी जरूरी है। करी पत्ते में कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं, जो पाचन शक्ति बढ़ाते हैं। अगर आप रोजाना सुबह में करी पत्ते का पानी पीते हैं, तो इससे मल त्याग की क्रिया आसान होती है और आप पाचन से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं।

तनाव कम करने में मददगार

आजकल तनाव की समस्या आम होती जा रही है। स्ट्रेस से राहत दिलाने में करी पत्ते आपकी मदद कर सकते हैं। करी पत्ते का पानी पीने से दिमाग शांत हो सकता है, ऐसे में आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से करी पत्ते का पानी पीने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है, जिससे हृदय रोग के जोखिम कम हो सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज की समस्या में करी पत्ते कारगर साबित हो सकते हैं। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप रोजाना सुबह करी पत्ते का पानी पी सकते हैं। ये पत्ते कार्बाज़ोल एल्कलॉइड का समृद्ध स्रोत हैं, जो टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में ग्लूकोज के स्तर को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं।

पंजाब में पकड़ा गया कुर्ताफाड़ गैंग, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *