Wrist Pain Causes: कलाई में दर्द होने के क्या हैं कारण? आइए जानते हैं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 433 शब्द|📅 06 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Wrist Pain Causes: कलाई में दर्द होना एक बहुत ही आम समस्या है। कलाई में अचानक होने वाला दर्द कभी-कभी इतना बढ़ जाता है कि इसे बर्दाश्त करना मुश्किल होता है। यह दर्द हर उम्र के लोगों को प्रभावित करती है।

शरीर में पोषण की कमी, चोट या मोच आने की वजह से भी कलाई में दर्द होता है। कई बार यह दर्द अपने आप ही ठीक हो जाता है, लेकिन अगर आप अक्सर कलाई दर्द से परेशान रहते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

समय पर इस दर्द का इलाज नहीं किया गया, तो आपके हाथ और कलाई के लिए यह बड़ी समस्या हो सकती है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, कलाई में दर्द होने के मुख्य कारण और राहत पाने के उपाय।

कलाई में दर्द होने के क्या हैं कारण

कार्पेल टनल सिंड्रोम एक ऐसी स्थिति है, जिसमें कलाई की नस दब जाती है, ऐसे में आपकी कलाई कमजोर और सून्न पड़ जाती है। जिससे कलाई और पूरी बांह में तेज दर्द और अकड़न हो जाती है। जिन लोगों को डायबिटीज या गठिया की समस्या है, वो भी कार्पेल टनल सिंड्रोम जैसी समस्या से परेशान हो सकते हैं। कई बार टाइपिंग, तनाव, बढ़ते वजन के कारण भी यह स्थिति पैदा हो सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इसके अलावा कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि लंबे समय तक मोबाइल फोन चलाने से भी कलाई में दर्द होता है। स्क्रॉलिंग के दौरान कलाई पर दबाव पड़ता है और आप दर्द से परेशान हो सकते हैं।

 अन्य क्या कारण है कलाई में दर्द होने के

  • अधिक वजन उठाना।
  • कलाई में चोट लगने के कारण।
  • लंबे समय तक कीबोर्ड का उपयोग करना।
  • कलाई में मोच आने पर।

कलाई दर्द से इस तरह मिलेगी राहत

  • अगर आप ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो अपनी कलाई को आराम देने के लिए हर 20-30 मिनट में छोटा ब्रेक लें।
  • कई बार अधिक भार उठाने की वजह से भी कलाई में दर्द होता है। इसके अलावा जब आप मोबाइल फोन चलाते हैं, तो इसे पकड़ने के लिए दोनों हाथों का इस्तेमाल करें।
  • कलाई दर्द से राहत पाने के लिए आप एक्सरसाइज कर सकते हैं। जैसे- कलाई को घुमाना, स्ट्रेच करना आदि। ये काफी आसान एक्सरसाइज हैं, जो कलाई को मजबूत करने में मददगार हैं।
  • हीट थेरेपी भी इस दर्द से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकती है।

पंजाब में पकड़ा गया कुर्ताफाड़ गैंग, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *