डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: आज यानी 10 अक्टूबर को एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। सोने की कीमत एक बार फिर बढ़ने लगी है। पिछले हफ्ते सोने की कीमत में भारी गिरावट आई, जो लोगों के लिए सुनहरा मौका था। अब त्योहार शुरू होते ही सोने की मांग और भी बढ़ जाएगी।
भारत में 24 कैरेट/22 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमतों में पिछले 24 घंटों में 790 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। माना जा रहा है कि सोने की कीमत में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है। शेयर बाजार में गिरावट के चलते सोने में तेजी जारी रह सकती है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
ऐसे में अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले आपको कुछ महानगरों के रेट जान लेने चाहिए। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने की कीमत 58,200 रुपये पर पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 53,350 रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है।
अब राजधानी दिल्ली की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत 58,350 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की जा रही है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 53,500 रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है।मुंबई में 24 कैरेट सोना 58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 53,350 रुपये प्रति तोला पर चल रहा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
चेन्नई (Chennai) में 24 कैरेट सोना 56,330 रुपये प्रति दस ग्राम पर देखा गया, जबकि 22 कैरेट सोना 53,650 रुपये प्रति तोला पर देखा गया। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 53,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत









