Nobel Prize 2023:1901 से शुरू नोबेल पुरस्कार की कहानी और जाने अब ये किस-किस को दिया जायेगा

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Nobel Prize 2023: स्विडिश केमिस्ट, इंजीनियर, उद्योगपति डायनामाइट की खोज करने वाले अफ्रेड नोबेल द्वारा नोबेल प्राइज फाउंडेशन की स्थापना 1985 में किए जाने के बाद वर्ष 1901 से पांच कटेगरी में नोबेल पुरस्कार दिए जाने की शुरूआत की गई थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ये कटेगरी हैं – शांति, साहित्य, चिकित्सा, भौतिकी और रसायन। हालांकि, वर्ष 1968 में स्वीडन के सेंट्रल बैंक (Sveriges Riksbank) द्वारा अफ्रेड नोबेल की याद में नोबेल पुरस्कारों की छठवीं कटेगरी इकोनॉमिक साइंस की घोषणा की गई। हर साल इन कटेगरी में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाती है।

प्रथम नोबेल पुरस्कार पाने वाले कौन थे?

जीन हेनरी डुनेंट शांति में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति की स्थापना की थी।

Nobel Prize 2023: ये हैं इस साल के विजेता

इस क्रम में वर्ष 2023 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं (Nobel Prize 2023 Winners List) की बात करें तो इस साल Katalin Karikó और Drew Weissman को संयुक्त रूप से चिकित्सा (Physiology or Medicine) का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार Pierre Agostini, Ferenc Krausz और Anne L’Huillier को संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

दूसरी तरफ, केमिस्टी का नोबेल पुरस्कार Moungi G. Bawendi, Louis E. Brus और Alexei I. Ekimo को दिया जाना है। साहित्य या लिट्रेचर का नोबेल प्राइज Jon Fosse को दिया जाएगा। नोबेल शांति पुरस्कार Narges Mohammadi को दिए जाने की घोषणा की गई है। इकोनॉमिक साइंस नोबेल प्राइज Claudia Goldin को दिया जाएगा।

Nobel Prize Indian Awardees: भारत के नोबेल पुरस्कार विजेता

नोबेल पुरस्कारों की शुरूआत से लेकर 2023 तक 9 भारतीय या भारतीय मूल के विद्वानों को यह पुरस्कार दिया गया है:-

  1. विद्वान रबींद्रनाथ टैगोर को वर्ष 1913, साहित्य में दिया गया
  2. विद्वान सर सी. वी. रमन को वर्ष 1930, भौतिकी में दिया गया
  3. विद्वान हर गोबिंद खुराना को वर्ष 1968, फिजियोलॉजी/मेडिसीन में दिया गया
  4. विद्वान मदर टेरेसा को वर्ष 1979, शांति में दिया गया
  5. विद्वान सुब्रमण्यन चंद्रशेखर को वर्ष 1983, भौतिकी में दिया गया
  6. विद्वान अमर्त्य सेन को वर्ष 1998, इकोनॉमिक साइंसेस में दिया गया
  7. विद्वान वेकटरमन रामाकृष्णन को वर्ष 2009, रसायन में दिया गया
  8. विद्वान कैलाश सत्यार्थी को वर्ष 2014, शांति में दिया गया
  9. विद्वान अभिजीत बैनर्जी को वर्ष 2019, इकोनॉमिक साइंसेस में दिया गया

Nobel Prize GK Facts: नोबेल पुरस्कार से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान

  • चिकित्सा नोबेल पुरस्कार 2023 Katalin Karikó और Drew Weissman को संयुक्त रूप से दिया जाएगा
  • भौतिकी नोबेल पुरस्कार 2023 Pierre Agostini, Ferenc Krausz और Anne L’Huillier को संयुक्त रूप से दिया जाएगा
  • रसायन नोबेल पुरस्कार 2023 Moungi G. Bawendi, Louis E. Brus और Alexei I. Ekimo को संयुक्त रूप से दिया जाएगा
  • साहित्य नोबेल पुरस्कार 2023 Jon Fosse को दिया जाएगा
  • शांति नोबेल पुरस्कार 2023 Narges Mohammadi को दिया जाएगा
  • इकोनॉमिक साइंस नोबेल प्राइज Claudia Goldin को दिया जाएगा
  • नोबल पुरस्कार दिए जाने की शुरूआत वर्ष 1901 से पांच कटेगरी के साथ हुई थी
  • वर्ष 1968 में छठवीं कटेगरी इकोनॉमिक साइंस की घोषणा की गई
  • नोबेल पुरस्कारों की शुरूआत से लेकर अब तक 9 भारतीय या भारतीय मूल के विद्वानों को मिले पुरस्कार
  • हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नोबेल पुरस्कार के लिए 5 बार 1937, 1938, 1939, 1947 और 1948 में नामांकन किया गया था, लेकिन उन्हें एक बार भी पुरस्कार नहीं दिया गया।

भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *