Study In Abroad: विदेशों में पढ़ाई करने के लिए नए नियम और मुश्किलें, 2024 में बदलते नियमों की पूरी जानकारी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 504 शब्द|📅 07 May 2025

Study In Abroad: पिछले कुछ वर्षों में भारतीय छात्रों के बीच विदेशों में पढ़ाई करने का क्रेज़ तेज़ी से बढ़ा है। लेकिन हाल ही में कई देशों ने इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए कड़े नियम लागू किए हैं, जिससे विदेशों में पढ़ाई करना भारतीय छात्रों के लिए मुश्किल हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन-किन देशों में यह नियम लागू किए गए हैं और इनके पीछे क्या कारण हैं।

Indian railway station require visa: भारत का वह रेलवे स्टेशन जहां वीजा और पासपोर्ट की होती है जरूरत, जानें क्यों?

Study In Abroad : Australia

Australia Student Visa: ऑस्ट्रेलिया में छात्र वीजा शुल्क में भारी बढ़ोतरी, भारतीय छात्रों पर होगा असर

ऑस्ट्रेलिया ने इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए कुछ मुश्किल कदम उठाए हैं। ‘news.com.au’ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की संख्या में 20,000 की कटौती करने जा रहा है। इसके अलावा, स्टूडेंट वीजा की फीस भी दोगुनी कर दी गई है, जो अब $454 (लगभग Rs. 38,109) से बढ़कर $1,085 (लगभग Rs 91,077) हो गई है। नए नियमों के तहत, ऑस्ट्रेलिया में दाखिला लेने के लिए छात्रों को अपनी सेविंग्स की सीमा 13.94 लाख से बढ़ाकर 16.91 लाख दिखानी होगी। इन कदमों का उद्देश्य देश में छात्रों की संख्या को काबू करना और स्थानीय संसाधनों पर दबाव को कम करना है।

 United Kingdom (UK)

UK Visa Fees Increase: यूके ने वीजा फीस में 20% की बढ़ोतरी, परिवारों पर पड़ा सबसे ज्यादा असर
UK Visa Fees News

UK ने भी इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए कई नए नियम लागू किए हैं, जो 2024 से असर होंगे। जनवरी 2024 से, यूके में पढ़ाई कर रहे इंटरनेशनल स्टूडेंट्स अपने परिवार को साथ लाने पर रोक रहेगी। इसके अलावा, डिग्री कोर्स के छात्रों को पढ़ाई खत्म होने तक स्टूडेंट वीजा को वर्क वीजा में बदलने की अनुमति नहीं होगी। इन बदलावों का उद्देश्य यूके में इमिग्रेशन सिस्टम को स्थिर करना और किसी भी प्रकार की हिंसा या गड़बड़ी से बचाना है।

New Zealand

New Zealand ने लॉन्च किया नया Temporary Work visa : मौसमी कामगारों के लिए खुशखबरी, जानें कौन उठा सकता है लाभ

न्यूजीलैंड ने भी ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर स्टूडेंट वीजा की फीस में बढ़ोतरी की है। ‘Economic Times’ की रिपोर्ट के अनुसार, 1 अक्टूबर 2024 से न्यूजीलैंड में स्टूडेंट वीजा की कीमत 19,500 से बढ़ाकर 39,000 कर दी गई है। Immigration Minister Erica Stafford के अनुसार, यह फैसला देशभर में इमिग्रेशन सिस्टम को बैलेंस करने के लिए लिया गया है, ताकि छात्रों की बढ़ती संख्या से संसाधनों पर पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सके।

Canada

Canada Post-Graduation Work Permit: कनाडा में पढ़ाई के बाद नौकरी पाने के लिए जरूरी बदलाव, जानें कैसे करें आवेदन

कनाडा में भी इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने साल 2024 में मात्र 3,60,000 स्टडी परमिट देने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही कनाडाई सरकार ने 21 जून से फॉरेन स्टूडेंट्स के लिए Post Graduation Work Permit (PGWP) के आवेदन को अस्थायी रूप से रोक दिया है। सरकार का मानना है कि छात्रों की बढ़ती संख्या ने देश के हेल्थकेयर, हाउसिंग और दूसरे सेवाओं पर दबाव डाला है।

Poland

पोलैंड ने भी इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए अपने नियम सख्त कर दिए हैं। ‘Economic Times’ के मुताबिक, पोलैंड में कुछ विदेशी छात्र वीजा लेकर वहां नौकरी करने लगे थे। इसके चलते, अब बिना हाई स्कूल डिप्लोमा वाले छात्रों को स्टूडेंट वीजा नहीं दिया जाएगा। वीजा गलत यूज को रोकने के लिए ये कदम उठाए गए हैं, ताकि छात्र सिर्फ शिक्षा के उद्देश्य से ही पोलैंड आएं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *