Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में बुक फेयर का आयोजन : छात्रों ने खरीदी मनपसंद पुस्तकें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन में बुक फेयर का आयोजन किया गया। लगातार तीन दिनों तक चलने वाले इस बुक फेयर में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी आए‌। उन्होंने भी पुस्तकों में काफी दिलचस्पी दिखाई और अपनी मनपसंद पुस्तकें भी खरीदी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस बुक फेयर को लगाने का उद्देश्य बच्चों की पुस्तकों के प्रति रुचि उत्पन्न कर उनका ज्ञानवर्धन करना था। इस बुक फेयर में विभिन्न प्रकार की पुस्तकें जैसे पत्र-पत्रिकाएँ, शब्दकोश, पंचतंत्र- हितोपदेश की कहानियाँ, दंतकथाएँ, इनसाइक्लोपीडिया, ऑटो बायोग्राफी, ज्ञान-विज्ञान संबंधित पुस्तकें, सामान्य ज्ञान, चित्रकला की पुस्तकें, खेल जगत पर आधारित पुस्तकें, चित्रकथाएँ, खेल-खेल में गणित सीखें आदि पुस्तकें थीं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

बच्चों ने इस बुक फेयर में अपनी-अपनी रुचि अनुसार पुस्तकें खरीदी। इस अवसर पर शैली बौरी ने बताया कि आजकल बच्चों का रुझान सोशल मीडिया में इतना बढ़ गया है कि वे पुस्तकों को भूल गए हैं, उन्हें किताबें पढ़ने की आदत ही नहीं रही है; जबकि पुस्तकें केवल हमारी सच्ची मित्र ही नहीं बल्कि सही मार्गदर्शक भी हैं जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित करती हैं। इसलिए बच्चों के बौद्धिक, मानसिक विकास के लिए उन्हें किताबें अवश्य पढ़नी चाहिए। इससे न केवल उनके ज्ञान में वृद्धि होगी बल्कि उनकी रीडिंग स्किल भी निखरेगी।

भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *