If Snake In Dream: सांप का बार-बार सपने में दिखाई देने का क्या मतलब है, पढ़े

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 562 शब्द|📅 11 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। If Snake In Dream: अक्सर लोगों को सपने में सांप दिखाई देते हैं। कुछ लोग सपने में सांप दिखना अशुभ मानते हैं तो कुछ शुभ। लेकिन स्वप्न शास्त्र अनुसार सांप के सपनों का मतलब अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। अगर किसी को सपने में बहुत सारे सांप दिखाई देते हैं तो इस सपने का मतलब अशुभ होता है।

ये सपना भविष्य में परेशानियां आने का संकेत देता है। सोते हुए सपने तो हम सभी देखते हैं। कभी-कभी हम सपनों की सुखद दुनिया में खो जाते हैं तो कई सपने ऐसे भी होते हैं जो नींद से जगा देते हैं और हम बुरी तरह डर जाते हैं। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि किसी भी स्वप्न का संबंध हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं के साथ भी होता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सपने हमें शुभ या अशुभ का संकेत देते हैं। यह आवश्यक नहीं है कि जो स्वप्न देखकर हम डर जाएं वह अशुभ हो और जो स्वप्न देखकर हमें सुखद एहसास हो वह शुभ हो इसका अर्थ कुछ और भी हो सकता है। अगर हम कोई भी स्वप्न देखते हैं तो हमें उसके बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। कई ऐसे सपने हैं जिसे दिखाई देने पर आपको स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्राचीन समय से ही ऐसा माना जाता है कि सपने हमें भविष्य की घटनाओं से रूबरू कराते हैं।

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि यदि सपने में सांप आपका पीछा कर रहा है और आप घबराए हुए हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी चीज को लेकर डरे हुए हैं। ये सपना भी अशुभ माना जाता है। अगर सपने में सांप डंस लेता है तो ये सपना गंभीर रोग होने का संकेत देता है। इस सपने को देखने के बाद आप सतर्क हो जाएं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

यदि आप सपने में मरा हुआ सांप देखते हैं तो ये सपना शुभ माना जाता है। ऐसे सपने का मतलब है कि आपने राहु दोष से उत्पन्न सारे कष्ट झेल रहे हैं। सपने में सांप के दांत दिखना भी अशुभ माना जाता है। इस सपने के आने का मतलब है कि आपको किसी से धोखा मिल सकता है।

ये सपना नुकसान पहुंचने का भी संकेत देता है। यदि सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। ये सपना कोर्ट कचहरी के चक्कर लगने का भी संकेत देता है।यदि सपने में सफेद या सुनहरा सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपकी किस्मत खुलने वाली है।

सपने में बार-बार सांप दिखाई दे तो?

यदि सपने में बार-बार सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको पितृदोष हो सकता है। यदि सपने में सांप बिल में जाते दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। सांप फन उठाए दिखे तो इसका मतलब है कि आपको संपत्ति की प्राप्ति होगी। अक्सर आपने सपने में सांप देखें होंगे, परंतु क्या आप इसका अर्थ जानते हैं। आइए जानते हैं सपने में सांप दिखाओ देना किस बात का संकेत देता है।

भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *