Side Effects Of Oats: ओट्स खाने से हो सकता है ये नुकसान, जाने

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 456 शब्द|📅 12 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Side Effects Of Oats: ओट्स सेहत के लिए बहुत हेल्दी माना जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे पाचन की समस्या नहीं होती। इसके आलावा इसमें विटामिन-ई, बी, आयरन, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

अक्सर लोग इसे नाश्ते के रूप में खाते हैं। यह शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने में मदद करता है लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को ओट्स खाने से नुकसान भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

हालांकि यह जरूरी नहीं है कि हर किसी के लिए पोषक तत्वों से भरपूर ओट्स फायदेमंद ही हो। कुछ लोगों के लिए ओट्स नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आप रोजाना ओट्स खाते हैं, तो कुछ बातें जान लेना बेहद जरूरी है।

पाचन की समस्या हो सकती है

वैसे तो ओट्स ग्लूटेन फ्री होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, ओट्स ऐसी फैक्ट्री में प्रोसेस होते हैं जहां गेहूं, जौ, राई भी प्रोसेस होती है।

इसके क्रोस कंटेमिनेशन के कारण कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक है। जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी हो। इसके अलावा ओट्स में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, कुछ लोगों के लिए यह हजम कर पाना मुश्किल हो सकता है, जिससे गैस या पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

ब्लड शुगर बढ़ना

ओट्स में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो शुगर के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे ज्यादा खाने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। जिससे डायबिटीज के मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इसके अलावा जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए भी जरूरत से ज्यादा ओट्स का सेवन नुकसानदायक होता है, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में कार्ब्स होते हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है।

फॉसफोरस से भरपूर

जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या होती है, उनके लिए ओट्स नुकसानदायक होता है। इसमें अधिक मात्रा में फॉसफोरस पाया जाता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से मिनरल्स इम्बैलेंस हो जाते हैं, जिससे किडनी की समस्या बढ़ जाती है।

एलर्जी

ओट्स के सवन से एलर्जी की संभावना कम होती है, लेकिन होती जरूर है। कुछ लोगों को इसके अधिक सेवन से एलर्जी हो सकती है। जिससे स्किन में रैशेज या खुजली हो सकती है।

ओवर प्रोसेस्ड

कई बार बाजार में मिलने वाले ओट्स ज्यादा प्रोसेस्ड होते हैं, जैसे इंस्टेंट ओट्स या फ्लेवर ओट्स, इसमें पर्याप्त मात्रा में शुगर, फ्लेवर, कलर और प्रिजरवेटिव मिलाए जाते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *