St Soldier News: सेंट सोल्जर एलीट स्कूल, मोती बाग के विद्यार्थियों ने कराटे चैंपियनशिप में बिखेरा अपना जलवा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 200 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर एलीट स्कूल, मोती बाग के विद्यार्थियों ने कराटे चैंपियनशिप में अपना जलवा बिखेरा।

कोबरा कराटे सेंटर जालंधर की ओर से हाल ही में डी.ए.वी. इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज, जालंधर में आयोजित नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में सेंट सोल्जर एलीट स्कूल मोती बाग के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

स्कूल की प्रिंसिपल अनुराधा जुडेजा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में विभिन्न स्कूलों से कुल 600 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से हमारे स्कूल के विद्यार्थियों ने 9 पदक जीते। अविन ब विजेता विद्यार्थी दुबई, कनाडा, मलेशिया और यूरोप देशों में भाग लेंगे।

विजेता स्कूल छात्रों में कक्षा 8वीं के कबीर सिंह ने स्वर्ण पदक, कक्षा 5वीं की जानवी ने रजत पदक, कक्षा 8वीं हमप्रीत सिंह रजत पदक, कक्षा पहली के रितेश ने कांस्य पदक, कक्षा दूसरी की समरीत कौर ने कांस्य पदक, मायरा ने कांस्य पदक, दिलराज सिंह ने कांस्य पदक, नितीश कुमार कांस्य पदक, कक्षा छठीं के गुरशान सिंह ने कांस्य पदक जीत ग्रुप का नाम रोशन किया।

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *