Aaj Ka Rashifal 13 October 2023: इन राशियों के लोगों को आज मिलेगा भरपूर प्यार, इन्हें रहना होगा सावधान, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 850 शब्द|📅 13 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 13 October 2023: राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 13 अक्टूबर, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है।

कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन खुशनुमा व्यतीत होने वाला है। प्रातः काल से ही मन प्रसन्न रहेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे। नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। नए मित्र बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज के दिन मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। जातक महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने में असफल रह सकते हैं। दिन के मध्य में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। सतर्क रहें। सिर में दर्द की शिकायत रह सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। सलाह दी जाती है कि आज व्यापार में बड़ा निर्णय लेने से बचें। महत्त्वपूर्ण कार्यो में क्षति होने से परेशान रहेंगे। आर्थिक व्यवहार भी आज सोच समझ कर करें। धन लंबे समय के लिए फंस सकता है। सरकारी कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। आज कार्यस्थल पर वाद विवाद न करें अन्यथा अपयश हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन जातक को मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। प्रातः काल मन प्रसन्न रहेगा, किंतु दिन के मध्य में किसी बात को लेकर मन में उधेड़बुन रहेगी। इसके कारण कार्य पर फोकस नहीं कर पाएंगे। माता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। भाई के साथ वाद विवाद हो सकता है, सतर्क रहें। सीने में दर्द की शिकायत रह सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज के दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। प्रातः काल से ही धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्त रह सकते हैं। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भ्रमण कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। जातक के मान सम्मान में वृद्धि होगी और प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। पुराने रुके हुए कार्य आज आसानी से पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उच्च रक्तचाप की शिकायत रह सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण ना कर पाने के कारण मन व्यथित रहेगा। निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है, सतर्क रहें। बेरोजगार जातकों की समस्या और भी विकराल रूप धारण कर सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। धैर्य से आज का दिन व्यतीत करें। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज के दिन जातक का शुभ फलदायक रहेगा। सोची हुई योजनाओं को पूर्ण कर लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नए सौदे हाथ आएंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। कार्यस्थल पर अपने से उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संतान के व्यवहार को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। प्रातः काल ही धन संबंधित अच्छी खबर प्राप्त होगी। जातक व्यापार-व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे। भविष्य के लिए धन का निवेश कर सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ होगा। आज का दिन बेरोजगार जातक के लिए अच्छा रहने वाला है। मनचाहा रोजगार मिल सकता है। परिवार का माहौल आनंदमय रह सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन जातक को मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। प्रातः काल किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है। पड़ोसी के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, सतर्क रहें। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। नए मित्र बनेंगे, किंतु सावधान रहें। किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा ना करें। परिवार में पिता के साथ वाद विवाद हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। छोटी-छोटी योजनाएं बनाएंगे और उन्हें समय पर पूर्ण कर लेंगे। व्यापार-व्यवसाय बढ़ेगा। व्यवसाय को लेकर भ्रमण पर जा सकते हैं, जिसमें सफलता प्राप्त होगी। धन के नए स्रोत बनेंगे। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन लगेगा। जो जातक विदेश जाने की सोच रहे हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज के दिन जातक का मन आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। आज आप गुप्त दान भी कर सकते हैं। किसी समारोह को करने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आकस्मिक हानि हो सकती है। आज भविष्य को लेकर जीवनसाथी के साथ चर्चा कर सकते हैं। सिर में दर्द और आंखों में जलन की शिकायत रह सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन जातक का सकारात्मक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नई ऊर्जा प्राप्त होगी। घर में शांतिमय वातावरण रहेगा। परिवार के साथ कहीं दूर धार्मिक स्थल पर भ्रमण करने का प्लान बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने का योग है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बेरोजगार जातक को रोजगार मिल सकता है। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी।

मनी एक्सचेंज के दफ्तर में हुई लाखों की चोरी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *