Aaj Ka Rashifal 16 October 2023: आज इन राशियों के लोग रहें सतर्क, कारोबार में हो सकता है घाटा, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
8 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,029 शब्द|📅 16 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 16 October 2023: राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 16 अक्टूबर, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है।

वहीं, कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ सोचे हुए कार्य को पूर्ण होने में अभी समय लगेगा। आज किसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद और बढ़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करने का मन में विचार बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंता मन में बनी रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज के दिन थोड़ा संभल के चलने की आवश्यकता है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम उठाना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में मौसमी बीमारियों के चलते आप परेशान रहेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों के लिए आज आप कोई नया डिसीजन फैमिली में ले सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य को लेकर उत्साहित दिखाई देंगे। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति दिखाई देगी। आय के नए स्रोत और नए रास्ते बनेंगे। आज आप किसी विशेष काम को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा बीतने वाला है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आप किसी नए कार्य की नींव रखने का काम कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपका रुका हुआ कोई पुराना धन मिल सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में आपको लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए पार्टनरों का सहयोग मिलेगा, जिस कारण लाभ की स्थिति निर्मित होगी। परिवार में मतभेद दूर होंगे। धार्मिक कार्य का आयोजन परिवार में हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां वाला रह सकता है। कोई पुराना विवाद फिर से उभर कर सामने आ सकता है, जिस कारण आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही न्यायालय पक्ष में सम्मान में कमी आ सकती है। व्यापार व्यवसाय में लॉस की स्थिति रहेगी। सहयोगी पार्टनर आपसे दूरी बना सकते हैं। कुछ बातों को लेकर परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवारों के लोगों के साथ यह समय अच्छा बीतने वाला है। आज व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनरों पर आंख मूंद कर विश्वास ना करें, नहीं तो आपको बड़ा धोखा मिल सकता है। आज नए कार्य की शुरुआत सोच विचार कर करें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़े कार्य में पार्टिसिपेट कर सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक तौर से बड़ा लाभ होता दिखाई देगा। आज आप किसी खास काम से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज भविष्य के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होता दिखाई देगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप अपनी किसी विशिष्ट पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण आपका मनपसंद दिखाई देगा। साथ ही शेयर मार्केट में बड़ा निवेश आज आप कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़े परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं, जो आपके लिए आगामी समय में लाभदायक होंगे। परिवार में एक शानदार माहौल देखने को मिलेगा। लोग आपके पक्ष में दिखाई देंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

आज किसी नए कार्य की शुरुआत या पार्टनरशिप करना चाहते हैं, तो सोच समझकर फैसले लें। पार्टनर के बारे में सही जानकारी होने पर ही कोई बड़ा निर्णय लें, नहीं तो नुकसान संभव है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको किसी को उधार देना नुकसानदायक रहेगा। आज परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई की चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में आर्थिक खर्चा बढ़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप सेहत को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। बीपी आदि के कारण आपको शारीरिक कष्ट की स्थिति बन सकती है। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए आज आप स्थान परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज आपका सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपको नया रास्ता दिखाने वाली रहेगी। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कहीं बाहर की यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज के दिन आप कोई नया कार्य शुरू करने का मन में विचार बना रहे हैं, तो आप उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़ी डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज आप निजात पा सकते हैं। पैतृक संपत्ति में आपका अधिकार आज आपको मिल सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान आज आप कर सकते हैं, जिससे आज का दिन बहुत अच्छे वातावरण में आपका बीतने वाला है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। अपनी हेल्थ को देते हुए व्यायाम आदि का सहारा लें। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कोई बड़ी डील आज आप कर सकते हैं, जिससे बड़ा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी से परेशान चल रहे लोगों को आज रोजगार प्राप्त हो सकता है। परिवार में मनमुटाव दूर होगा। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आप कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *