Jalandhar News: जालंधर नगर निगम का कामकाज ठप, कमिश्नर के खिलाफ धरने पर बैठे अफसर, देखें LIVE

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) नगर निगम से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप भी नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) दफ्तर में किसी काम के लिए जाना चाहते है तो आपको एक बार ये खबर जरूर पढ़ लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

दरअसल नगर निगम दफ्तर का कामकाज आज पूरी तरह से ठप हो गया है। नगर निगम के मुलाजिमों ने निगम कमिश्नर गौतम जैन के खिलाफ धरना लगाया है। यह हड़ताल नगर निगम के ऑफिसर यूनियन द्वारा की गई है। अफसरों की कूड़ा साफ करने में ड्यूटी लगा दी गई थी।

नगर निगम में खाली पड़े दफ्तर
नगर निगम में खाली पड़े दफ्तर

दूसरे विभाग में ड्यूटी लगाई जाने से नाराज

इसी बात को लेकर सभी अफसर नाराज हैं। नगर निगम के सभी जोन को बंद किया गया है। दरअसल कुछ दिन बाद कमिश्नर द्वारा आर्डर निकाला गया था जिसमे कहा गया था कि एक विभाग के ऑफिसर की दूसरे विभाग में ड्यूटी लगाई जाएगी जिसके विरोध में धरना प्रदर्शन लगाया गया है।

निगम दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे अफसर, देखें

जल्द से जल्द आर्डर वापिस ले

धरना दे रहे मुलाजिमों का कहना है कि उनको जिस विभाग के काम में बारे में जानकारी ही नहीं होगी वह उस विभाग में जाकर काम कैसे सकते है। उनका कहना है कि कमिश्नर जल्द से जल्द इस आर्डर को वापिस ले। जब तक यह आदेश वापिस नहीं लिया जाता तब तक धरना जारी रहेगा।

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम का कामकाज ठप, कमिश्नर के खिलाफ धरने पर बैठे अफसर, देखें LIVE
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *