Side Effects Of Eating Capsicum: जाने क्या है शिमला मिर्च ज्यादा खाने के नुकसान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 358 शब्द|📅 21 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Side Effects Of Eating Capsicum: खाने का स्वाद बढ़ाने वाली शिमला मिर्च स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। यह एक नहीं बल्कि तीन रंगों की होती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ए, फाइबर, विटामिन-के, कैरोटीनॉयड्स और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है। चलिए आज आपको बताते हैं कि ज्यादा मात्रा में शिमला मिर्च खाने से सेहत को क्या-क्या नुकसान होंगे। आइए जानते हैं…

शरीर का तापमान बढ़ेगा

शिमला मिर्च की तासीर बहुत ही गर्म होती है ऐसे में यदि इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए तो शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। ज्यादा मात्रा में शिमला मिर्च खाने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

ब्लड प्रेशर बढ़ेगा

यदि आपका ब्लड प्रेशर बढ़ता है तो भी शिमला मिर्च का सेवन न करें। इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ा सकते हैं जिसके कारण ब्लड प्रेशर के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

यदि आप ब्लड से जुड़ी किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो शिमला मिर्च का सेवन न करें। शिमला मिर्च आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से आपकी ब्लड से जुड़ी बीमारियां ट्रिगर होने लगती हैं जिसके कारण समस्या बढ़ सकती है।

सर्जरी करवाने के पहले और बाद में

सर्जरी करवाने से पहले और बाद में शिमला मिर्च का सेवन आपके लिए खतरनाक हो सकता है। शिमला मिर्च खाने से आपके शरीर में ब्लड का फ्लो बढ़ सकता है जिसके कारण आपमें ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है।

एलर्जी से जूझ रहे लोग

यदि आपको किसी तरह की फूड एलर्जी या स्किन एलर्जी है तो भी ज्यादा मात्रा में इसका सेवन न करें। इसका सेवन करने से स्किन पर रैशेज और दाने होने लगते हैं।

युवती ने किया हंगामा, व्यक्ति पर लगाए गंभीर आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *