Punjab News: बलविंदर कौर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले के लिए मंत्री को तत्काल गिरफ्तार किया जाए: शिरोमणि अकाली दल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 22 Oct 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि सहायक प्रोफेसर बलविंदर कौर जिन्होने कल भगंवत मान की अगुवाई वाली सरकार द्वारा स्टेशन आवंटन से इंकार किए जाने के बाद सुसाइड नोट में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का नाम आरोपी के रूप में लिखकर आत्महत्या कर ली , इसीलिए मंत्री को तुंरत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि देश के कानून के अनुसार सुसाइड नोट में जिस किसी का नाम आरोपी के रूप में लिया जाता है उसे हमेशा गिरफ्तार किया जाता है, लेकिन यहां इस तथ्य के बावजूद कि बलविंदर कौर ने आडियो रिकाॅर्डिंग के अलावा अपने सुसाइड नोट में हरजोत बैंस का नाम स्पष्ट रूप से तीन बार लिखा है, मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इन 1158 सहायक प्रोफेसरों और लाइब्रेरियन फ्रंट सदस्यों की मांग को बार बार नजरअंदाज किया, जो उनके पैतृक गांव में हरजोत बैंस के घर के सामने धरना दे रहे हैं। बादल ने बैंस की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन्हे मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की भी मांग की है।

बादल ने ‘अवैध सत्र’’ को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की निंदा करते हुए कहा कि सत्र महज एक ड्रामा था, क्योंकि वहां किसी भी कार्य पर कोई चर्चा नही की गई। बादल ने कहा कि आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए उनकी भूमिका के लिए मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि सैशन बुलाना महज एक नौटंकी थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने प्रो. दविंदरपाल सिंह भुल्लर की रिहाई का विरोध करने के लिए अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि खालसा पंथ ने 2022 के चुनाव में आप को वोट दिया इसीलिए पंजाबियों को यह बात नोट करनी चाहिए कि उसी आप पार्टी ने देश में बंदी सिंहों की रिहाई का विरोध किया है।

तांत्रिकों से सावधान, महिला के साथ तांत्रिक ने ये क्या कर डाला?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *