Navratri Kanya Pujan: नवरात्र की महानवमी में एसे करें कन्यापूजन, घर में होगी धन वर्षा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Navratri Kanya Pujan: नवरात्र का आज नौवां दिन है। नवरात्र के दौरान कन्या पूजा का अनुष्ठान बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। साधक कुमारी पूजा अष्टमी तिथि या नवमी तिथि पर करते हैं। इस दौरान व्रती या फिर वे लोग जो अपने घर में कन्या पूजन रखते हैं, उन्हें कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ऐसे लोगों को सात्विकता का पालन करना चाहिए। साथ ही इस दौरान उन्हीं चीजों को इस्तेमाल करना चाहिए, जिसे आप मां दुर्गा के साथ खुद के उपयोग में शामिल कर सकें। आईए जानते हैं कन्या पूजन की विधि और इससे मिलने के फल के बारे में।

महानवमी कन्या पूजन शुभ मुहूर्त

  • महानवमी कुमारी पूजा तिथि सोमवार, 23 अक्टूबर 2023
  • नवमी तिथि प्रारंभ – 22 अक्टूबर 2023 शाम 07:58 बजे से
  • नवमी तिथि समापन – 23 अक्टूबर 2023 शाम 05:44 बजे।

कन्या पूजा अनुष्ठान और महत्व

कन्या पूजा मां दुर्गा की पूजा करने का एक तरीका है। ऐसी मान्यता है कि मां कन्याओं में निवास करती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, कुमारी पूजा के लिए दो से दस वर्ष की कन्या उपयुक्त होती है। ऐसा कहा जाता है कन्याएं देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

इनकी पूजा से मां दुर्गा का संपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होता है। जो साधक अपने घर में कन्या पूजन करते हैं, उनके घर में दरिद्रता का वास कभी नहीं होता है। कन्या पूजन बेहद पवित्र अनुष्ठान माना गया है।

कन्या पूजन विधि

  • नौ कन्याओं और एक बालक को घर पर बुलाएं।
  • कन्याओं का स्वागत पूरे भाव से करें।
  • कन्याओं के चरण धोएं।
  • माथे पर अक्षत और कुमकुम लगाएं।
  • कन्याओं को चुनरी ओढ़ाएं।
  • कन्याओं को हलवा-पूड़ी और चना का प्रसाद ग्रहण कराएं।
  • अंत में पैर छूकर श्रद्धा अनुसार दक्षिणा प्रदान करें।

महिला के साथ तांत्रिक ने ये क्या कर डाला?



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *