Aaj Ka Rashifal 24 October 2023: आज इन राशियों के लोगों के जीवन में पुराने प्यार की होगी वापसी, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 24 October 2023: राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 24 अक्टूबर, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिषियों की मानें तो आज रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं।

कई जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। वहीं, कई राशि के जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आईए, राशिफल से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके लिए अनुकूल रहेगा। विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे, जिस कारण आपका हर काम सहजता से पूर्ण होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप कोई पुराना कार्य छोड़ सकते हैं। किसी नए कार्य की शुभारंभ और लंबी पार्टनरशिप कार्यक्षेत्र में हो सकती है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कपड़े ज्वेलरी आदि खरीद सकते हैं। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज किसी कार्य विशेष के लिए बाहरी यात्रा पर जा सकते हैं। हालांकि, कार्य के पूर्ण होने में संदेह है। वाहन आदि के चलते समय सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखें। आज आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। बच्चों और पत्नी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप और आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी पार्टनर धोखा दे सकते हैं। कोई बड़ा लेनदेन आज ना करें। परिवार में पत्नी से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप जिस कार्य के विषय में पिछले कुछ दिनों से विचार कर रहे हैं। आज आपका कार्य पूर्ण होने वाला है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। परिवार में मतभेद दूर होंगे। राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी आर्थिक लाभ से आज आप और आपका परिवार लाभान्वित होने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार- व्यवसाय में बड़ा काम आज आपको मिल सकता है, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद खत्म होगा। परिवार के लोगों का स्नेह प्यार आपको मिलने वाला है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। पत्नी बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। नौकरी आदि का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में माता-पिता की स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। वाद-विवाद से दूर है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया वाहन भवन मकान आदि खरीद सकते हैं। नए कार्य के विषय में सोच रहे हैं, वह कार्य आपका आज शुरू होगा। अपने मित्रों संबंधियों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में संबंध मधुर होंगे। मतभेद समाप्त होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में है बड़ा रिस्क आज ना लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें। व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी से अनबन हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में ना करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।

महिला के साथ तांत्रिक ने ये क्या कर डाला?



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *