Mobile Addiction: क्या आप भी देर रात तक करते है फ़ोन का इस्तेमाल, तो जान ले इसके नुक्सान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 496 शब्द|📅 04 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Mobile Addiction: इन दिनों मोबाइल लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। काम के अलावा लोग अपने मनोरंजन के लिए लगातार इसका इस्तेमाल करते रहते हैं। सुबह आंख खुलने से लेकर रात में सोने तक लोगों के हाथ से मोबाइल बड़ी मुश्किल से ही छूटता है। खासकर रात में सोते समय लोग अक्सर देर रात तक अपनी मोबाइल पर एक के बाद एक रील देखते रहते हैं। इस असीमित स्क्रोलिंग को डूम स्क्रोलिंग भी कहते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मोबाइल और रील्स का इस्तेमाल करते हुए आपको पता भी नहीं चलता है कि आप देख क्या रहे हैं। बस आपकी उंगलियां स्क्रीन पर खुद से ऊपर की तरफ बढ़ते रहती हैं और आपके दो घंटे यूं ही बीत जाते हैं। अगर आपको भी यह आदत है, तो ठहर जाइए। ये आदत आपके मेंटल हेल्थ को डिस्टर्ब कर सकती है। आपको पता भी नहीं चलता है और आप बीमार हो चुके होते हैं।

आइए जानते हैं कि असीमित स्क्रोलिंग के नुकसान-

  • सबसे पहले तो स्क्रीन से आने वाली ब्लू लाइट आंखों के लिए नुकसानदायक है।
  • नींद प्रभावित होती है, जिससे पूरी दिनचर्या गड़बड़ होती है।
  • लगातार एक के बाद एक स्क्रोल करने से आपको अगर कुछ समय के लिए मोबाइल न मिले तो आप में घबराहट और डिप्रेशन के लक्षण दिखने लगते हैं।
  • आजकल FOMO (फियर ऑफ मिसिंग आउट) का भी ट्रेंड चला है। इसमें आपको एक डर बना रहता है कि अगर आप ने सभी ट्रेंड की जानकारी नहीं रखी तो समाज में आपको कटा-कटा महसूस होने लगेगा।
  • एक ही पॉश्चर में घंटों रहने से हाथ और कंधे की मांसपेशियां प्रभावित होती हैं।

असीमित स्क्रोलिंग से कैसे निपटें-

  • मोबाइल इस्तेमाल करने की समय सीमा तय करें। नियम बनाएं कि रात के दस बजे के बाद नेट ऑफ कर देना है। ऐसा करने से एक दो दिन या हफ्ते भर कुछ मुश्किल हो सकती है, मूड डिस्टर्ब और हाथ खाली सा महसूस हो सकता है, लेकिन समय निर्धारित करने से आप समय से सोने लगेंगे आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा तो आपको अच्छा लगने लगेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

  • नोटिफिकेशन ऑफ करें। सबसे अधिक लालच इन नोटिफिकेशन के कारण होता है। जब मोबाइल में मैसेज का टोन बजता है, तब मोबाइल चेक करने की एक उत्सुकता होती है। आप खुद को रोक नहीं पाते हैं और न चाह कर भी फोन उठा लेते हैं, इसलिए नोटिफिकेशन ऑफ करना एक सही कदम है।
  • कुछ अनावश्यक सोशल मीडिया एप को डिलीट करें।
  • स्क्रोल करते समय स्क्रीन की लाइट एकदम कम कर दें, जिससे इसका प्रभाव आंखों पर कम पड़े।
  • सोने के समय मन में ओम का उच्चारण करें या फिर कोई परिवार वालों से अच्छी बातें करते करते सोएं। एफर्मेशन पढ़ें। इससे सुकून भरी नींद आएगी और आपका शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *