Punjab Vigilance: वन विभाग का क्षेत्रीय मैनेजर 30,000 रुपए रिश्वत लेता विजीलैंस द्वारा काबू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 08 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत बुधवार को ज़िला जालंधर के कस्बा फिल्लौर में पंजाब वन विभाग के क्षेत्रीय मैनेजर के तौर पर तैनात सुखमिन्दर सिंह हीरा, पी. एफ. एस., को 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया।

Punjab Vigilance: वन विभाग का क्षेत्रीय मैनेजर 30,000 रुपए रिश्वत लेता विजीलैंस द्वारा काबू

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारी को वन ठेकेदार बलकार सिंह निवासी गाँव कालस कलाँ, ज़िला लुधियाना द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा (ई. ओ. डब्ल्यू) लुधियाना के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त वन अधिकारी ने उसकी फर्म को अलाट किए टैंडर के अंतर्गत वृक्षों की कटाई के बदले उससे 35,000 रुपए बतौर कमीशन देने की माँग की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त सुखमिन्दर सिंह ने उसको धमकाया है कि यदि उसने इस कमीशन की अदायगी न की तो भविष्य में उस (शिकायतकरता) को ऐसा कोई टैंडर अलाट नहीं करने देगा। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाते हुये बताया कि वह रिश्वत नहीं देना चाहता था परन्तु मजबूरन उसको पहली किश्त के तौर पर 5000 रुपए उक्त वन अधिकारी को देने पड़े और अब वह बकाया पैसों की माँग कर रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद ई. ओ. डब्ल्यू. लुधियाना की एक टीम ने उक्त वन अधिकारी को दो अधिकारियों के गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से दूसरी किश्त के तौर पर 30,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ ई. ओ. डब्ल्यू. विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *