Aaj Ka Rashifal 09 November 2023: ग्रहों के परिवर्तन से आज इन राशियों पर पड़ने वाला बड़ा असर, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 940 शब्द|📅 09 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 09 November 2023: आज गुरुवार है, तारीख है 09 नवंबर 2023। आज के राशिफल (Horoscope Today) में सभी राशियों पर कुछ न कुछ असर पड़ने वाला है। नवंबर का महीना राशि चक्र की कुछ राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत में कन्या और बुध राशि परिवर्तन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आने वाले दिनों में सूर्य और मंगल राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वहीं, चंद्रमा हर दो दिन पर राशि परिवर्तन करते हैं। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर राशि अनुसार प्रभाव पड़ रहा है। कई राशियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आईए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से आज का राशिफल जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज के दिन आपके मन में कोई कार्य योजना बन सकतीहै। इसे लिए आपका प्रयास सफल रहेगा। आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी को बड़ी धनराशि उधार में न दें, नहीं तो नुकसान होगा। पत्नी बच्चों के साथ आज किसी मांगलिक कार्य में जाने का योग बन सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज के दिन आप यात्रा पर जाएं, तो वाहन संभाल कर चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज पत्नी और बच्चों से कोई बात विवाद हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ठीक नहीं रहेगा। क्रोध के कारण कोई बड़ा गलत निर्णय न लें, जिससे आपको बाद में नुकसान उठाना पड़े। व्यापार-व्यवसाय के कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग का विरोध देखने को मिलेगा। कोई नया मकान वाहन खरीदने की मन में योजना बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आप प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका लाभ आगामी समय में आपको दिखाई पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार और बच्चों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा पद दायित्व मिल सकता है, जिस कारण आप का सम्मान बढ़ेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी वर्ग से विरोध की स्थिति निर्मित होगी, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में लॉस हो सकता है। माता-पिता और पत्नी में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। इस कारण वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

किसी विशिष्ट कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है, परंतु आपका विरोधी आपके कार्य को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा सहयोग आज आपको मिलने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप किसी बड़ी समस्या से निजात पा सकते हैं, जिस कारण आप बहुत दिनों से परेशान थे। आज उसने आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश का योग बन रहा है व आर्थिक बड़ी मदद आपको मिल सकती है, जिस कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप अपनी पत्नी से कुछ बातों को लेकर झगड़ सकते हैं। हो सकता है कि ससुराल पक्ष के कारण आपके घर में कोई पारिवारिक समस्या खड़ी हो सकती है। संबंधों को बचाने के लिए विवादों से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग का अच्छा सपोर्ट मिलेगा, जिस कारण काम में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूती होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

आज बड़ी यात्रा पर जाएं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी रखें, नहीं तो चोट लग सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। नौकरी व व्यापार-व्यवसाय में साथी वर्ग का विरोध आपको झेलने पड़ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं, जिस कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी वर्ग आपके साथ धोखा कर सकते हैं। कुछ प्राइवेट जानकारी को सार्वजनिक ना करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए इस समय ठीक नहीं रहेगा। परिवार बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज पारिवारिक बात के कारण आप बड़ी उलझन में फंस सकते हैं। मौसम के हिसाब से परिवार में कुछ लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन आज ना करें। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। आज मेहमान घर आ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ होने वाला है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात सफलता के नए रास्ते खोलेगी। आज पुराना रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। कोई नया वाहन खरीदने का योग बनेगा। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। पत्नी के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *