Jalandhar News: जालंधर पुलिस ने रेप के आरोप में मेजर को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर पुलिस ने अभी अभी सेना के एक मेजर को गिरफ्तार किया है। मेजर पर एक युवती से रेप करने का आरोप है। रेप का आरोप लगाने वाली युवती हरिद्वार की रहने वाली है। मेजर को पुलिस ने बठिंडा से गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार की रहने वाली एक युवती ने सेना में तैनात मेजर पर बलात्कार के आरोप लगाया है। युवती के आरोप के बाद जालंधर पुलिस ने आरोपी मेजर को बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मेजर की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी दयोल नगर के तौर पर हुई है।

पीड़िता युवती ने बताया कि उसकी आयु करीब 26 साल है और वह प्राइवेट स्कूल में टीचर है। करीब एक साल पहले उसने अपनी शादी करने संबंधी अपनी डिटेल एक साइट पर डाली थी। अगस्त 2022 में मनप्रीत सिंह ने उससे शादी करने हेतु उसे मैसेज भेजा।

Navdeep ADD

इसके बाद उनकी बातचीत शुरू हुई। 25 मार्च 2023 को मनप्रीत सिंह उसे हरिद्वार मिलने भी आया और विश्वास दिलाया कि वह उसके साथ जल्दी शादी कर लेगा। 8 अगस्त 2023 को मनप्रीत ने उसे कहा कि उसके जन्मदिन की पार्टी मां-बाप दे रहे है। मनप्रीत ने उसकी टिकट भी कटवाई और वह बठिंडा रात को पहुंची, जहां मनप्रीत उसे एक होटल में ले गया।

नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया

मनप्रीत ने उसे काफी पीने को दी, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। कुछ समय बाद उसे होश आया तो पता चला कि उससे गलत काम हो गया है। इसके बाद मनप्रीत ने उसे इमोशनल ब्लैकमेलिंग करने लगा। युवती के मुताबिक 24.8.2023 को उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई है और यह बात मनप्रीत को बताई तो वह बोला कि वह उसके साथ शादी जरूर करेगा पर पहले वह अपना गर्भपात करवाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

वहीं मनप्रीत ने उसे अपने दयोल नगर स्थित घर में बुलाया और मां-बाप से शादी की बात की तो वह बोले कि वह सोच समझकर कर ही बताएंगे। वहीं थाना भार्गव कैप के एसएचओ हरदेव सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *