Aaj Ka Rashifal 10 November 2023: इन राशियों के लोगों को आज मिलेगा प्यार, इनके साथ हो सकती है तकरार, पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 942 शब्द|📅 10 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 10 November 2023: आज शुक्रवार है। तारीख है 10 नवंबर 2023। राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 10 नवंबर, शुक्रवार का दिन का सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जहां कुछ राशियों को व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ राशियों का परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। पढ़िए आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ में बीतने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। आकस्मिक कोई दुर्घटना का योग परिवार में घट सकती है। आज वाणी पर संयम रखना आपके लिए बेहद अहम है, नहीं तो कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार में आपसी मनमुटाव दूर करने का प्रयास करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आप किसी विशेष काम को लेकर बहुत परेशान रह सकते हैं, परंतु आज उसमें सफलता मिलना संभव नहीं है। परिवार में बच्चे और पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मानसिक तनाव आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग अड़चन पैदा करेंगे, आज कोई बड़ा लेनदेन न करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में बड़े आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आज किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आपको ही बड़ी पार्टनरशिप कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बहुत अहम रहने वाला है। आज आप परिवार और बच्चों के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका असर आपकी पूरी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। किसी नए बड़े कार्य की योजना मन में बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश का योग बन रहा है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज के दिन आप किसी बात विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई विशेष कार्य में रूकावट आ सकती हैं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आप आपने किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। यात्रा आदि में सुखद अनुभूति होगी। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर आपको लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया परिवर्तन करने का विचार मन में आ सकता है, जो आपके लिए लाभकारी होगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए संभल कर चलने की आवश्यकता है। कोई भी बड़ा रिस्क आज व्यापार में न उठाएं, नहीं तो बड़ी हानि का शिकार होना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी पर अत्यधिक निर्भर होना आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति दिखाई पड़ेगी। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए वाहन आदि चलाना सावधानीपूर्वक जरूरी है, नहीं तो आप किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। आज अपने कार्यक्षेत्र के कार्य के लिए आप बाहर की यात्रा कर सकते हैं, जिस कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। आज का दिन परिवार में मतभेद की स्थिति दिखाई देगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, विवाद से दूर रहें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज आप जो भी कार्य करें उसमें थोड़ा सोच विचार लें, नहीं तो आज बड़ा कार्य करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। किसी पर आंखें मूंद कर विश्वास करना आज आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपके कार्य में बहुत अड़चन आ सकती है। आप जिस कार्य के लिए पिछले दिनों से परेशान हैं, आज उसे कार्य में विलंब होगा, जिस कारण आपका मन अशांत दिखाई देगा। न्यायालय पक्ष में शत्रु प्रबल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी धनराशि उधर के रूप में न दें, नहीं तो हानी होगी। परिवार में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बन सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती हैं। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा, कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है। आज व्यापार-व्यवसाय में कोई नया अनुबंध होगा। आय के बड़े स्रोत प्राप्त होंगे। साथ एक मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है। इस कारण व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार और बच्चों के लिए आज बड़ी शॉपिंग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *