Canada News: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, टोरंटो एयरपोर्ट पर 10 संदिग्ध पकड़े

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टोरंटो। Canada News: सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) द्वारा एयर इंडिया (Air India) के विमानों को उड़ाने की धमकी के बाद कनाडा (Canada) की सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले ही कनाडा से भारत ने धमकी को लेकर बातचीत की थी। जिसके चलते एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

टोरंटो एयरपोर्ट (Toronto Airport) पर करीब 10 लोगों से कड़ी पूछताछ की गई और उन्हें सीधे फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। कनाडा के परिवहन मंत्री पाब्लो रोड्रिग्ज ने कहा कि संघीय पुलिस 19 नवंबर को एयर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि RCMP द्वारा ये कार्रवाई की गई। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चला है कि उक्त आरोपियों से मिला क्या। सभी आरोपी कनाडा से एयर इंडिया के विमान में बैठने जा रहे थे। आतंकी पन्नू ने जारी किए गए वीडियो में कहा है कि 19 नवंबर को विश्व स्तर पर एयर इंडिया के विमानों को टारगेट करेगा और उन्हें उड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करने की धमकी

इसके अलावा पन्नू ने 19 नवंबर को दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करने की धमकी दी है। इसमें पन्नू ने अपने इरादों के बारे में बताते हुए कहा कि 19 नवंबर वही दिन है, जिस दिन क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल है। आतंकी पन्नू द्वारा जारी किए गए वीडियो में कहा गया है कि भारत ने सिखों पर अत्याचार किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

पंजाब को भारत से अलग होने के बाद वह दिल्ली एयरपोर्ट का नाम बदल कर नाम बेअंत सिंह, सतवंत सिंह के नाम पर रखेंगे। आपको बता दें कि बेअंत सिंह और सतवंत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अंगरक्षक थे। इन दोनों ने 31 अक्टूबर को दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *