Canada News: कनाडा में गैंगवार, पंजाब मूल के कुख्यात गैंगस्टर और उसके बेटे की हत्या

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एडमॉन्टन। Canada News: कनाडा के एडमॉन्टन शहर (Edmonton City) में गैंगवार की खबर सामने आ रही है। इस गैंगवार में भारतीय मूल के एक सिख व्यक्ति और उसके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि गैंगवार (Gangwar) में मारा गया हरप्रीत सिंह उप्पल (Harpreet Singh Uppal) कनाडा के संगठित अपराध के क्षेत्र का कुख्यात गैंगस्टर था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

एडमॉन्टन पुलिस सेवा के कार्यवाहक अधीक्षक कॉलिन डर्कसन ने बताया कि उप्पल और उसके बेटे की एक गैस स्टेशन के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी के समय उप्पल की कार में उसके बेटे का दोस्त भी था, लेकिन उसे इस हमले में कोई चोट नहीं पहुंची।

नाबालिग बच्चे को भी मारी गोली

डर्कसन ने कहा कि पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं है कि जब हमलावरों ने गोलीबारी शुरू की, तो उन्हें कार में बच्चों के होने की जानकारी थी या नहीं। ‘एडमॉन्टन जर्नल’ ने डर्कसन के हवाले से कहा, ‘लेकिन हम इतना जानते हैं कि हमलावर या हमलावरों को जब यह पता चला कि गाड़ी में (उप्पल का) बेटा भी है, तो उन्होंने जानबूझकर उसे गोली मारी।’

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने कहा कि एक समय बच्चों की हत्या करना वर्जित था और गिरोह के सदस्य इस सीमा रेखा का उल्लंघन करने से बचते थे, लेकिन अब स्थिति बदल रही है। पुलिस ने उप्पल के बेटे का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

CBC News की खबर के अनुसार, हरप्रीत सिंह उप्पल पर कोकीन रखने और तस्करी करने समेत कई आरोप लगाए गए थे। इस मामले में सुनवाई अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी। हरप्रीत उप्पल ब्रदर्स कीपर्स गैंग का मैंबर था।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *