Aaj Ka Rashifal 13 November 2023: इन राशियों के लोगों को आज मिलेगा भरपूर प्यार, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 888 शब्द|📅 13 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 13 November 2023: आज गोवर्धन पूजा है। आज के दिन श्री गिरिराज जी महाराज की पूजा होती है। राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 13 नवंबर, सोमवार का दिन का सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जहां कुछ राशियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, तो वहीं, कुछ राशियों के परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से पढ़िए आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज किसी काम को लेकर बाहर की यात्रा आदि में जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई डील आज हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में मेहमानों का आना होगा। पत्नी और बच्चों के साथ शॉपिंग और बाहर घूमने जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। आज न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा डिसीजन फैमिली को लेकर लेना पड़ सकता है, इससे आपका मन भी दुखी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी महसूस होगी। पत्नी से मतभेद बने रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। वह कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन कुछ परेशानियों भरा दे सकता है। आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करें। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है। जिससे आपका व्यापार लाभान्वित होगा। परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज न करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज आपका दिन उदासी से भरा रहेगा। आज आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है। साथ ही आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा धोखा आज उठा सकते हैं। आपके सहयोगी पार्टनर आपके विरोधी के साथ बनाकर आपके विरुद्ध कोई बड़ा षड्यंत्र तैयार कर सकते हैं, सावधान सतर्क रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश करना भी आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में पत्नी बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप अपने लिए कुछ बातों को सोचकर चिंतित हो सकते हैं, जिसमें एक बात आपका स्वास्थ्य होगा। कुछ दिनों दिन आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट जिस कारण आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। साथ ही आपको पत्नी और बच्चों के भविष्य की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लॉस की स्थिति दिखाई पड़ेगी। परिवार मे विरोधी यो की संख्या बढ़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यर्थ की विवाद में आज आप आ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में है आज नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप किसी कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आप किसी नए काम का विचार बना रहे हैं, उस कार्य में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन सफलता आपको मिलेगी। आप हताश, निराश न हों। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग हैं। पत्नी से मतभेद दूर करने का प्रयास करें, बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *