Punjab News: राज्यपाल और मुख्यमंत्री श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्ग्याणा मंदिर में हुए नतमस्तक; प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) और राज्य के नव-नियुक्त राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया (Shri Gulab Chand Kataria) ने आज श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्ग्याणा मंदिर में मत्था टेक कर प्रदेश की तरक्की और प्रदेश के निवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इन दोनों पवित्र स्थलों पर नतमस्तक होकर प्रार्थना की कि पंजाब हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बना रहे। उन्होंने प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तन्मयता से निभाने और राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत करने के लिए प्रार्थना की ताकि पंजाब शांति, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक बनकर उभरे।

Governor and Chief Minister paid obeisance at Sri Harmandir Sahib and Sri Durgiana Temple
Governor and CM paid obeisance at Sri Harmandir Sahib and Sri Durgiana Temple

दोनों नेताओं ने जलियांवाला बाग स्मारक में महान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह स्थान युवा पीढ़ी को हमेशा देश की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

पवित्र धरती पर मत्था टेकने का सौभाग्य मिला- CM

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए, पंजाब के राज्यपाल ने कहा कि उन्हें इस पवित्र धरती पर मत्था टेकने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि महान सिख गुरुओं के जीवन और दर्शन ने युगों से मानवता को निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित किया है।

Governor and CM paid obeisance at Sri Harmandir Sahib and Sri Durgiana Temple
Governor and CM paid obeisance at Sri Harmandir Sahib and Sri Durgiana Temple

गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि उन्होंने भी परमात्मा के आगे प्रार्थना की है कि वह पंजाब और चंडीगढ़ के विकास के लिए अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाने की शक्ति प्रदान करें।

नए राज्यपाल का स्वागत किया

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के नए राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि उनके व्यापक प्रशासनिक अनुभव से राज्य को बहुत लाभ मिलेगा।

Governor and Chief Minister paid obeisance at Sri Harmandir Sahib and Sri Durgiana Temple
Governor and CM Mann paid obeisance at Sri Harmandir Sahib and Sri Durgiana Temple

उन्होंने उम्मीद जताई कि वे दोनों अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में तन्मयता से काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पंजाब हर क्षेत्र में सफलता की नई कहानी लिखे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे दोनों यह सुनिश्चित करेंगे कि पंजाब हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *