Jalandhar News: खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही पंजाब सरकार: विधायक रमन अरोड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब सरकार (Punjab Government) द्वारा प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर बड़े स्तर पर खेल मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

यह बात विधायक रमन अरोड़ा ने साईं दास ए एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटेल चौक में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मुख्यातिथि के रूप में भाग लेते हुए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग सभी विधान सभा क्षेत्रों में मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स पार्क (Multipurpose Sports Park) बनाए जा रहे हैं ताकि प्रदेश के युवा की ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जा सके।

Punjab government is promoting sports culture: MLA Raman Arora
Punjab government is promoting sports culture: MLA Raman Arora

पंजाब सरकार का मुख्य फोकस खेल…

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार खिलाड़ियों की बुनियादी जरुरतों पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य फोकस खेल, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों तक सुविधाएं पहुंचाना है।

Punjab government is promoting sports culture:
Punjab government is promoting sports culture

उन्होंने कहा कि सरकार की पहलकदमी से नौजवान पीढ़ी को खेल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के अवसर मिलेंगे व आने वाले समय में प्रदेश के नौजवान खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल का लोहा मनवा कर पंजाब का नाम रोशन करेंगे।

विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया

इस दौरान विधायक श्री अरोड़ा ने नौजवानों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के प्रति रुचि दिखाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

Punjab government is promoting sports culture: MLA Raman Arora
Punjab government is promoting sports culture: MLA Raman Arora

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से नौजवानों के लिए रचनात्मक माहौल बनाया जा रहा है ताकि नौजवानों को शिक्षा व शारीरिक पक्ष से विकसित किया जा सके। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा विधायक रमन अरोड़ा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *