Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोगों को मिलेगा भरपूर प्यार, इन्हें बिजनेस में होगा फायदा, पढ़ें

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 800 शब्द|📅 02 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 02 December 2023: आज शनिवार है। तारीख है 2 दिसंबर 2023। राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार 02 दिसंबर 2023, शनिवार का दिन सभी कुछ राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों का आज परिवार से मतभेद हो सकता है। आईए पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है।परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे, संपत्ति विवाद उभरकर सामने आएगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज के दिन आप स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर की लंबी अपनी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा, मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आप किसी विशेष कार्य का शुभारंभ आज कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके साथी अपने मन की दबी बात आपसे बोल सकते हैं। अपने प्रेम का इजहार आज आपके सामने कर सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं, आज आपका कार्य बिगड़ सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें, यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण उनकी बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, कोई नया और बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *