Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश से पहाड़ों में लैंड स्लाइड, कई गांवों के लोगों ने किया पलायन, राहत और बचाव कार्य जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उत्तरकाशी। Weather Update: लगातार भारी बारिश के कारण उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) जिले में वरुणावत पर्वत पर एक बार फिर लैंड स्लाइड (Landslide) हो रही है। इस पहाड़ी पर 45 मिनट के अंतराल में पांच बार भूस्खलन (Landslide) हुआ। लैंड स्लाइड के कारण पत्थर और मलबा गिरने इलाकों में दहशत है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक लगभग 50 परिवार आनन-फानन घरों से भागे और सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन सक्रिय हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल और उनकी टीम तत्काल जिला आपदा परिचालन केंद्र में पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

Land Slide Uttarakhand
Land Slide Uttarakhand

लैंड स्लाइड होने से कई घरों के लोगों ने किया पलायन

इस दौरान खतरे की आशंका को देखते हुए भटवाड़ी रोड पर पुलिस ने करीब एक घंटे तक यातायात रोके रखा। क्षेत्र में एक सप्ताह से रुक-रुककर भूस्खलन हो रहा है। लैंड स्लाइड होने से कई घरों के लोग पलायन कर चुके हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूस्खलन में किसी प्रकार की जन-धन की हानि नहीं हुई है। भूस्खलन के खतरे से आशंकित परिवारों को पूर्व में ही धर्मशाला एवं रिश्तेदारों के यहां भेजा जा चुका है।

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather

50 परिवारों को भवन खाली करने के लिए नोटिस

प्रशासन ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में खतरे के दृष्टिगत 50 परिवारों को भवन खाली करने के लिए नोटिस दिया है। हालांकि, मंगलवार को केवल नौ परिवारों ने ही भवन खाली करने की जानकारी प्रशासन को दी। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के रहने के लिए दो धर्मशाला में 10-10 कमरों की व्यवस्था भी की है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *