Personal Loan Criteria: पढ़ें कैसे कम CIBIL स्कोर पर मिलेगा पर्सनल लोन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Personal Loan Criteria: देश में ज्यादातर लोग पर्सनल लोन आपात स्थिति में लेते हैं। हालांकि इस लोन को देने से पहले बैंक आपका सिबिल स्कोर जरूर चेक करता है। अगर आपका सिबिल स्कोर कम है तो आपको लोन मिलने में परेशानी आ सकती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

देश में ऐसे कई लोग जो इस स्थिति में फंसे हुए हैं कि उन्हें पर्सनल लोन लेना है लेकिन उनका सिबिल स्कोर कम है। हालांकि अब आपको और अधिक परेशान होने की चिंता नहीं है क्योंकि अब आप कम सिबिल स्कोर पर भी लोन ले पाएंगे।

बैंक को अपनी स्टेबल इनकम साबित करें

बैंक आपको तब लोन देता है जब उसे यह लगे की आपकी इनकम अच्छी है और आप समय पर लोन चुका पाओगे। चूंकि पर्सनल लोन पर्सनल लोन एक नो कोलेटरल लोन है मतलब यह एक ऐसा लोन है जिसके एवज में बैंक आपके कुछ गिरवी नहीं रखता।

ऐसे में अगर आप लोन लेना चाहते हैं और आपका सिबिल स्कोर कम है तो आपको अपने बैंक को अपनी स्टेबल इनकम साबित करें ताकी बैंक को यह यकीन हो की आप समय पर ईएमआई भुगतान करने में समर्थ हैं। स्टेबल और अच्छी इनकम साबित करने के लिए आप अपनी नौकरी का प्रमाण भी दे सकते हैं।

कम लोन अमाउंट के लिए आवेदन करें

जब आपका CIBIL स्कोर कम हो तो आपको कम अमाउंट वाले पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना चाहिए। कम अमाउंट से बैंक का जोखिम कम होता है और बहुत मुमकिन है कि बैंक आपको आसानी से पर्सनल लोन दे दे क्योंकि कम अमाउंट चुकाने में आसान होता है।

एक गारंटर रखें या सह-आवेदक के साथ आवेदन करें

अगर आपको सिबिल कम है तो पर्सनल लोन के लिए आवेदन देते वक्त अपने साथ एक गारंटर रखें या फिर एक ऐसे व्यक्ति का चयन करें जिसका सिबिल स्कोर अच्छा हो। इससे आपके आवेदन की विश्वसनीयता बढ़ जाएगी और आपको पर्सनल लोन मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आप किसी कारण से लोन नहीं चुका पाते तो आपके गारंटर या आपके सह-आवेदनकर्ता को लोन चुकाना पड़ेगा।

अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को चेक करें और उनमें गलतियों की तलाश करें

कम सिबिल वाले लोगों के लिए यह बहुत जरूरी है कि वो अपने क्रेडिट रिपोर्ट को समय-समय पर चेक करें और अपनी वित्तीय जानकारी, लोन रिपेमेंट से संबंधित त्रुटियों की समीक्षा करें।

अगर आप इन त्रुटियों को सुधारते हैं तो आपके सिबिल स्कोर में भी सुधार होगा और आप भविष्य में आसानी से पर्सनल लोन ले पाएंगें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *