Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए आज खड़ी हो सकती है परेशानी, इन्हें कारोबार में होगा फायदा

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 816 शब्द|📅 18 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 18 December 2023: आज सोमवार है, तारीख है 18 दिसंबर 2023। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 18 दिसंबर, सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

ज्योतिषयों के अनुसार जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा रहेगा, तो वहीं कुछ राशियों को व्यापार में लाभ भी मिल सकता है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका खुशखबरी से भरा रहेगा। जॉब के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने के चांस हैं। साथ ही स्वास्थ ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आपसी मतभेद दूर होकर आज परिवार में एक शानदार माहौल देखने को मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। आपका पार्टनर आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। हो सकता आपको व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़े। स्वास्थ्य कारणों से मन चिंतित रहेगा। साथ ही परिवार में अपनों से कुछ बातों पर मतभेद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलें परिवार में आ सकती हैं। मौसमी बीमारियों से आप और आपका परिवार पीड़ित हो सकता है। साथ ही व्यापार में गिरावट नजर आएगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपका मूड खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको अच्छा महसूस होगा। परिवार या मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने आप जा सकते हैं। व्यवसाय में ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद आज आपको मिल सकती है, जिससे कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में बहुत दिनों से चल रहा विवाद आज खत्म हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। साथ ही किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। इसके अलावा परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपका कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। साथ ही व्यापार में बड़ा जोखिम आज न उठाएं नहीं, तो नुकसान होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें। वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी वह मानसिक तनाव आपको महसूस होगा किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है आप कोई नया कार्य शुरू आज ना करें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा नौकरी का प्रयास कर रहे हैं तो आज सफलता हाथ लगना मुश्किल है परिवार में भाई भतीजे से झगड़ा हो सकता है पत्नी से मतभेद होंगे

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। किसी बड़े काम का ऑफर को मिल सकता है, जिस कारण घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। साथ ही परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप कोई बड़ा काम शुरू न करें नहीं, तो हानि उठाना पड़ सकती है। कर्ज लेने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साथ ही व्यापार में सहयोगी लोगों के साथ छोड़ने से धन हानि होगी। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। किसी कार्य के पूर्ण होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, लेकिन सफलता मिलना थोड़ा कठिन होगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बहुत दिनों बाद परिवार के साथ यह आपका शानदार पल होगा। परिवार में चल रहे विवाद पर विराम लगेगा। कार्यक्षेत्र में पार्टनर्स का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मित्र और परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। यात्रा आदि पर अपने सामान और धन की रक्षा करें। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साथ ही पत्नी से मतभेद हो सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए पार्क का हाल देख लो…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *