Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि से निकलर चंद्र देव आज करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों का बदलेगा ग्रह नक्षत्र

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 745 शब्द|📅 19 Dec 2023

डेली संवाद,जालंधर। Aaj Ka Rashifal 19 December 2023: आज रविवार है, तारीख है 19 दिसंबर 2023। आज के राशि (Horoscope Today) के मुताबिक सभी राशियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज चंद्र देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इससे कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे। वहीं, कई राशि के जातकों को शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्त होगी। साथ ही कई राशियों के जातकों को आज सच्चा प्यार मिल सकता है। आईए, पंडित भागीरत भूषण पाण्डेय जी से आज का राशिफल जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन ठीक रहेगा। आज आवश्यक कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न उठायें। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नवविवाहित हैं, तो फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में साझेदारों से संबंध मधुर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक क्लेश बना रहेगा। वाहन आदि संभालकर कर चलाएं, वरना चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकता है। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा पर जाए, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आयेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से चल रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में विजय होगी। व्यापार में नया क्षेत्र बनेगा। नये लोगों से संबंध स्थापित होंगे। लाभ होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप का दिन आपका व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनो से परेशान हैं, आज आपका वो काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन देन सोच विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप किसी नये कार्य के शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। पड़ोसी से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से वाद विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आप कोई नया निर्णय व्यापार व्यवसाय में कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज आपको सबका सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध ठीक होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए पार्क का हाल देख लो…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *