Corona New Variant: कोरोना वायरस को लेकर हाई लेवल मीटिंग, सभी राज्यों को जारी हुआ अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 219 शब्द|📅 20 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Corona New Variant: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ-साथ राज्यों के सचिव भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

इस बीच सभी राज्यों को सतर्क रहने को कहा गया है। समीक्षा बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘हमें सावधान रहने की जरूरत है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। बैठक में उन्होंने सभी राज्यों को हर 3 महीने में एक बार सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने राज्यों को केंद्र की ओर से पूरी मदद का आश्वासन भी दिया। बता दे कि बैठक में असम, अरुणाचल, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, उड़ीसा, गोवा, पुडुचेरी, तेलंगाना, कर्नाटक, मणिपुर, केरल और अन्य राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने भाग लिया।

घबराने की जरूरत नहीं है- स्वास्थ्य मंत्री

समीक्षा बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘हमें सावधान रहने की जरूरत है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अस्पतालों को तैयार करना, सतर्कता बढ़ाना और जनता के साथ प्रभावी संचार करना, मॉक ड्रिल के साथ तैयार रहना महत्वपूर्ण है।”

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *