PIMS: पिम्स में दिव्य जागृति संस्थान की ओर से स्ट्रेस मेनेजमेंट पर अवेयरनेस लेक्चर का किया गया आयोजन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 408 शब्द|📅 21 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। PIMS: पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसिज (पिम्स) में दिव्य जागृति संस्थान की ओर से स्ट्रेस मेनेजमेंट पर अवेयरनेस लेक्चर का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि डॉ. कवल भारती की ओऱ से लेक्चर दिया गया।

इस अवसर पर पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह और डायरेक्टर प्रिंसीपल डॉ. राजीव अरोड़ा, डॉ. एच के चीमा डीन एकेडिमक, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. पुनीत खुराना ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह ने कहा कि आजकल हर दूसरा व्यक्ति तनाव से पीड़ित है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

लोग छोटी-छोटी बातों के बारे में इतना सोचते हैं कि अन्य जरूरी बातों पर उनका ध्यान नहीं जाता है। तनाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। बिमारियों की जड़ भी तनाव ही है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते तनाव को कम न किया जाए तो इसका बुरा असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है।

बच्चे भी तनाव से अछुते नहीं

सामान्य भाषा में कहा जाए तो तनाव एक मानसिक बिमारी। डायरेक्टर प्रिंसीपल डॉ. राजीव अरोड़ा ने कहा कि बच्चे भी तनाव से अछुते नहीं है। पढ़ाई का स्ट्रेस फिर परीक्षा का स्ट्रेस। इसी तनाव को कम करने के लिए पिम्स में डा. कवल भारती ओऱ से स्ट्रेस मेनेजमेंट पर लेक्टर का आयोजन किया जा रहा है।

तनाव क्यों होता है, यह जानना जरूरी

उन्होंने कहा कि अगर बच्चों में तनाव नहीं होगा तभी वे अच्छे से पढ़ सकेंगे और भविष्य में अच्छे डाक्टर बन लोगों की सेवा करेंगे। डॉ. कवल भारती ने बताया कि सबसे पहले तो तनाव क्यों होता है, यह जानना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई काम करना चाहते है अगर वो समय पर नहीं हो रहा या एक समय पर हम कई काम करने की कोशिश करते है तो तनाव उत्पन्न होता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

दूसरा पढ़ाई को लेकर अकसर विद्यार्थी तनाव में रहते हैं। तनाव के लक्ष्णों के बारे में उन्होंने बताया कि मन बेचेन रहना, किसी भी काम में मन न लगना, चिड़चिड़ा पन, भीड़ में भी अपने आप को अकेला महसूस करना आदि तनाव के लक्ष्ण है। तनाव दूर करने के लिए अपने परिवार की मदद ले। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं, व्यायाम करें, पर्याप्त नींद लें। इस अवसर पर पिम्स के विद्यार्थी औऱ अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

Edu Star Group के एजेंट स्वराज पाल सिद्धू ने ठगे 2 करोड़ रुपए, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *