BJP Leader: भाजपा नेता को महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ा कर चप्पलों से पीटा, कपड़े भी फाड़े

Daily Samvad
3 Min Read
BJP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 401 शब्द|📅 23 Dec 2023

डेली संवाद, ललितपुर। BJP Leader: भाजपा नेता को महिलाओं ने दौड़ा दौड़ा कर चप्पलों से पीटा। गुस्साई महिलाओं ने भाजपा नेता के कपड़े भी फड़ दिए। महिलाएं भी भाजपा की बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि महिला मोर्चा की महिलाओं ने ही BJP नेता की जमकर पिटाई की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

भाजपा नेता की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि महिलाओं ने पहले BJP नेता पर थप्पड़-घूसों की बरसात की। इसके बाद चप्पलों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कपड़े तक फाड़ दिए।

महिलाएं बोली- भाजपा नेता दुरव्यवहार कर रहा था

इस दौरान महिलाएं यही बोलती रहीं कि यह भाजपा की सरकार है, यहां नारी शक्ति के साथ अमर्यादित व्यवहार किया, तो नंगा कर के मारेंगे। कोई बचा नहीं पाएगा।

मामला ललितपुर का है। थाना जखौरा के विकास खंड जखौरा परिषद में आपदा प्रबंधन की बैठक होनी थी। इसमें शामिल होने BJP महिला मोर्चा की पदाधिकारी और जखौरा मंडल के महामंत्री पहुंचे थे। तभी महिला मोर्चा की मंडल पदाधिकारी भी वहां पहुंच गईं।

महिलाओं की बीजेपी नेता से कहासुनीम

इस दौरान किसी बात को लेकर महिलाओं की बीजेपी नेता से कहासुनी हो गई। इसके बाद महिलाओं ने महामंत्री की कॉलर पकड़ ली और उनको पीटना शुरू कर दिया। महिलाओं ने नेता के कपड़े फाड़ दिए। यही नहीं, कालिक पोतने का प्रयास भी किया।

महिलाओं का कहना है कि महामंत्री ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद हम लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

पिटाई के समय पुलिस भी मौजूद थी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस समय महिलाएं भाजपा नेता की पिटाई कर रहीं थीं। मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। पुलिसकर्मियों बीच-बचाव करते दिखाई दिए। मगर, महिला पुलिस नहीं होने के चलते महिलाओं को रोकना असंभव दिखाई दिया। करीब आधा घंटे तक नेता की पिटाई की गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

भाजपा नेता जान बचाकर भागता दिखाई दिया, लेकिन महिलाओं ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस मसले पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। CO सदर अभय नारायण राय ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *