Punjab Corona Alert: पंजाब में मास्क पहना हुआ अनिवार्य, सेहत विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 23 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Corona Alert: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब सरकार ने कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सेहत विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए एहतियात के तौर पर अस्पतालों और भीड़भाड़ वाली जगहों में मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। लोगों को भीड़भाड़ वाली जगह न जाने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

सेहत विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। सेहत विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को हिदायत दी गई है कोविड को फैलने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

सेहत विभाग की एडवाइजर में क्या?

सेहत विभाग द्वारा जारी की गई एडवाजरी के मुताबिक अब भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना जरूरी रहेगा। अस्पतालों में डॉक्टर, पैरामेडिकल और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा। मरीजों और उनके तीमारदारों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा और अन्य सावधानियों का पालन करना होगा।

सेहत विभाह ने जारी किया अलर्ट

छींकते समय नाक और मुंह को रुमाल या कोहनी से ढकने की सलाह सेहत विभाग ने दी है। बार-बार हाथ धोने का कोशिश करनी होगी। हाथों को साबुन और पानी से धोना होगा। श्वसन संबंधी लक्षणों से पीड़ित होने पर अपने व्यक्तिगत संपर्क सीमित करें।

डाक्टर से सलाह लेकर ले मेडिसन

यदि आप अस्वस्थ महसूस कर रहे है और आपको बुखार, खांसी, सांस लेने में कठिनाई हो रही है तो डॉक्टर से मिलें। डॉक्टर के पास जाते समय अपने मुंह और नाक को ढकने के लिए मास्क पहनें।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

डॉक्टर की सलाह पर टेस्ट करवाए अपने हाथों से आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। किसी भी तरह की मेडिकल सलाह के लिए मेडिकल हेल्पलाइन 104 पर सम्पर्क करें।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *