Aaj Ka Rashifal: शुक्रदेव का बदल रहा है घर, आज इन राशियों पर पड़ेगा असर

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 921 शब्द|📅 26 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 26 December 2023: आज मंगलवार है। तारीख है 26 दिसंबर 2023। राशि चक्र की सभी राशियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ा है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

इससे कई राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। वहीं, कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिल सकता है। आईए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से आज का राशिफल जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य से यदि परेशान हैं, तो आज आप को राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग और प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप कोई नया कार्य साझेदारी के रूप में शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के वाद विवाद में आज आप पढ़ सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं पर अपने साथियों से सावधान रहें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी का विवाद परिवार में हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन शांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। वाणी पर संयम रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य आपका आज बिगड़ सकता है। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज ना उठाएं, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी व मानसिक तनाव आपको महसूस होगी। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप कोई नया कार्य शुरू आज ना करें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफलता हाथ लगना मुश्किल है। परिवार में भाई भतीजे से झगड़ा हो सकता है। पत्नी से मतभेद होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने चले जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप कोई विशेष बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज ना लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें। व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी से अनबन हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र कर सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में ना करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी डील समझौता कोई बड़ा काम आज आपको व्यापार-व्यवसाय में प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *