Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ और हरियाणा रेड जोन में शामिल, पढ़ें पूरी खबर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Weather Update: मानसून (Monsoon) एक बार फिर से सुस्त होता जा रहा है। खासकर पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में बारिश कम हो रही है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो माह के अंत तक मानसून की वापसी हो जाएगी। 15 सितंबर तक चिपचिपाती गर्मी से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

वहीं, हरियाणा (Haryana) से सटे कुछ इलाकों में बीते 24 घंटों में बारिश हुई। औसतन तापमान में 1.3 डिग्री की कमी देखने को मिली है और अधिकतम तापमान पठानकोट (Pathankot) में 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, आज पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ में भी आज हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले 7 दिन पंजाब व चंडीगढ़ में पॉकेट रेन ही देखने को मिलेगी। लेकिन तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। पंजाब के अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब रह सकता है।

weather
weather

पंजाब व चंडीगढ़ को रेड जोन में रखा

उत्तर भारत में IMD ने हिमाचल सहित पंजाब व चंडीगढ़ को रेड जोन में रखा है। यहां सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 4 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश में 20 फीसदी जबकि चंडीगढ़ व पंजाब में 22 फीसदी कम बारिश देखने को मिली।

पंजाब में इस सीजन सबसे कम बारिश मोहाली में देखने को मिली। यहां सामान्यत: 496.6 मिमी. बारिश होती थी, लेकिन इस सीजन यहां मात्र 209.2 मिमी. ही बादल बरसे, जो 58 फीसदी कम है। इसी तरह बठिंडा में सामान्यता 239.3 मिमी. बारिश होती थी, लेकिन इस सीजन यहां मात्र 103.3 फीसदी ही बादल बरसे।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

यहां हुई बारिश

जबकि एसबीएस नगर में 64 फीसदी, मोगा- फिरोजपुर में 50 फीसदी, होशियारपुर में 47 फीसदी कम बारिश हुई। सीजन पंजाब में 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इसी तरह चंडीगढ़ में सामान्यत: 699.2 मिमी बारिश होती है, जो इस सीजन 513.2 मिमी. ही रही।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *