Alcohol Side Effects: मानसिक स्वास्थ्य पर बेहद प्रभाव डालती है शराब, जाने इसके अन्य नुक्सान

Daily Samvad
4 Min Read
Liquor
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 476 शब्द|📅 28 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Alcohol Side Effects: तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग इन दिनों कई ऐसी आदतों का शिकार होते जा रहे हैं, जो उनकी सेहत पर बुरा असर डालती है। शराब इन्हीं आदतों में से एक है, जो कई तरह से सेहत को नुकसान पहुंचाती है।

यही वजह है कि खुद डॉक्टर्स भी लोगों को इससे दूरी बनाने की सलाह देते हैं। इन दिनों हर तरफ नए साल की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ऐसे में पार्टी या जश्न मनाते हुए कई लोग जाम छलकाते भी नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो अक्सर पार्टी करते हुए शराब का सेवन करते हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। दरअसल, हाल ही में शराब पीने को लेकर एक स्टडी सामने आई है, जिसमें यह पता चला कि जो लोग अत्यधिक शराब पीने से शराब से संबंधित सिरोसिस विकसित होने की संभावना छह गुना ज्यादा होती है। ऐसे में जानते हैं इस स्टडी और शराब के नुकसान के बारे में विस्तार से-

क्या कहती है स्टडी?

यूसीएल, रॉयल फ्री हॉस्पिटल, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के एक नए शोध के अनुसार, जो लोग बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पीते हैं और उनमें एक निश्चित आनुवंशिक संरचना होती है, ऐसे लोगों में शराब से संबंधित सिरोसिस विकसित होने की संभावना छह गुना अधिक होती है।

शराब से होने वालों नुकसानों की गिनती यही खत्म नहीं होती है। इसे पीने से सेहत को और भी कई नुकसान होते हैं। आइए जानते हैं शराब से होने वाले अन्य हानिकारक प्रभाव-

कमजोर इम्युनिटी

भारी मात्रा में शराब पीने से आपके शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रणाली कम हो जाती है। ऐसे में इम्युनिटी कमजोर होने पर आप आसानी से कीटाणुओं और वायरस की चपेट में आ सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर

अगर शराब पीते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर में अस्थायी वृद्धि हो सकती है। हालांकि, नियमित शराब पीने से लगातार ब्लड प्रेशर में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसे क्रोनिक हाई ब्लड प्रेशर के रूप में जाना जाता है। इससे हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा काफी बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पाचन संबंधी समस्याएं- बहुत ज्यादा शराब पीने से आपके पाचन स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। यह आपकी आंत की विटामिन और पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित करने और भोजन को पचाने की क्षमता में बाधा डाल सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

नियमित शराब पीने से आपके पूरे मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अगर आप शराब पीने के आदि हैं, तो यह कई मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, जैसे बाइपोलर डिसऑर्डर, एंग्जायटी और डिप्रेशन के लक्षणों को भी बढ़ा सकता है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *