Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, घर में नहीं होगी धन की कमी

Daily Samvad
3 Min Read
lord vishnu ji
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 433 शब्द|📅 28 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Guruwar Ke Upay: आज वीरवार है। आज बृहस्पति देव जी का दिन है। देवगुरु बृहस्पति सुखों के कारक हैं। उनकी कृपा से साधक यानी व्यक्ति अल्प समय में फर्श से अर्श पर पहुंच जाता है। आसान शब्दों में कहें तो अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर लेता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं, कुंडली में गुरु कमजोर होने पर जातक को जीवन में ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह मजबूत करने हेतु कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से जातक को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है।

आइए जानते हैं उपाय

इसके साथ ही समय के साथ पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है। अगर आप भी धन संबंधी परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पूजा के समय ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं।

गुरुवार के उपाय

जगत के पालनहार भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। अतः गुरुवार के दिन तुलसी माता की पूजा अवश्य करें। साथ ही संध्याकाल में तुलसी माता की आरती करें। पूजा के समय थोड़ी तुलसी की मंजरी लेकर पीले रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, घर में नहीं होगी धन की कमी

भगवान विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है। अतः गुरुवार के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु को 7 हल्दी की गांठ अर्पित करें। इस समय नृसिंह ऋण मोचन स्तोत्र का पाठ करें। पूजा के पश्चात हल्दी को पीले रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से भी आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है।

भगवान नारायण को एकाक्षी नारियल प्रिय है

धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान नारायण को एकाक्षी नारियल प्रिय है। अतः गुरुवार के दिन लक्ष्मी नारायण मंदिर जाकर भगवान को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इस समय आय, सौभाग्य और सुख में वृद्धि हेतु कामना करें।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान कर विधिवत भगवान विष्णु की पूजा करें। इस समय कच्चे दूध में केसर मिलाकर दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से विष्णु जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट यथाशीघ्र दूर हो जाते हैं। इस उपाय को हर गुरुवार के दिन करें।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *