Canada News: जस्टिन ट्रुडो की सरकार को बड़ा झटका, NDP ने वापस लिया समर्थन

Daily Samvad
2 Min Read
Justin Trudeau, Prime Minister of Canada
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) की सरकार को बड़ा झटका लगा है। सरकार को बाहर से समर्थन दे रही न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के नेता जगमीत सिंह ने उनके साथ अपना समझौता खत्म करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

2021 के चुनाव के निराशाजनक परिणामों के बाद, दोनों पार्टियों ने लिबरल अल्पसंख्यक सरकार को 2025 तक स्थिर रखने के लिए मार्च 2022 में ‘विश्वास और आपूर्ति’ समझौता किया, जिसको समय से पहले खत्म कर के एनडीपी ने भविष्य के मुद्दों के आधार पर ट्रूडो सरकार का समर्थन या विरोध करने का फैसला किया है।

Canada News

पहली बार दो राजनीतिक दलों के बीच ऐसा समझौता

देश में पहली बार दो राजनीतिक दलों के बीच ऐसा समझौता हुआ, जो इतिहास में अभूतपूर्व है। आपसी तालमेल से सरकार चलाने बारे लिरबल और एनडीपी की तरह से चुनाव के दौरान लोगों को कुछ न बताए जाने के कारण मौजूदा ट्रूडो सरकार को अलोकतांत्रिक भी बताया गया।

Canada News
Canada News

जगमीत सिंह द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जारी एक वीडियो में उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और कमजोर सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने लोगों का भरोसा तोड़ा है और बिजनेस सेक्टर का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि अब उदारवादियों पर भरोसा नहीं रहा, जिसके चलते उन्हें सरकार चलाने का दोबारा मौका नहीं मिलना चाहिए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *