Punjab News: सीनियर IAS अधिकारी विजॉय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सीनियर आईएएस अधिकारी श्री विजॉय कुमार सिंह ने आज राज्य सरकार के सीनियर अधिकारियों की हाज़िरी में मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला। पद संभालने के उपरांत मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जनहितैषी और विकास प्रमुख नीतियों का लाभ ज़मीनी स्तर तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि लोगों को साफ़-सुथरा, असरदार, प्रभावशाली, पारदर्शी और जवाबदेही वाला शासन मुहैया करवाने पर ज़ोर दिया जायेगा। श्री विजॉय कुमार सिंह ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि राज्य सरकार की स्कीमों का लाभ लोगों को मिलना यकीनी बनाया जाये।

नागरिक केंद्रित सेवाओं का लाभ निर्धारित समय तक

विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, औद्योगिक विकास और अन्य सम्बन्धित क्षेत्रों की तरफ और ज्यादा ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने नागरिक केंद्रित सेवाओं का लाभ निर्धारित समय के अंदर लोगों तक पहुँचाने को यकीनी बनाने के लिए कहा।

केंद्र सरकारों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारी निभाई

श्री विजॉय कुमार सिंह ने आगे कहा कि सिवल, पुलिस और अन्य विभागों के दरमियान बेहतर तालमेल भी यकीनी बनाया जाना चाहिए जो सरहदी राज्य के व्यापक हित में है। मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव ने पद संभालने के लिए बधाई देने पहुँचे अधिकारियों को अपनी ड्यूटी और अधिक मेहनत और शिद्दत के साथ करने के लिए कहा जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

बताने योग्य है कि विशेष मुख्य सचिव जो भारतीय प्रशासनिक सेवा के सीनियर अधिकारी हैं, ने राज्य और केंद्र सरकारों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारी निभाई है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

साल 1990 बैच के आई. ए. एस. अधिकारी भारत सरकार में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव, वस्त्र मंत्रालय में विशेष सचिव, रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिकों के कल्याण संबंधी विभाग में सचिव के पद पर काम किया है। उनको लोक सेवा के प्रति सक्रिय और जवाबदेही वाली पहुँच रखने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है।

पति-पत्नी और ‘वो’ के चक्कर में जबरदस्त मारपीट, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *