Aaj Ka Rashifal: नए साल का दूसरा दिन इन राशियों के लिए रहेगा शानदार, मिलेगा पुराना प्यार

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 729 शब्द|📅 02 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 02 January 2024: आज मंगलवार है। तारीख है 2 जनवरी 2024। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है। आज के राशिफल (Horoscope Today) के मुताबिक आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ज्योतिषियों की मानें तो, कई राशियों के जातकों को आज पुराना प्यार वापस मिल सकता है। वहीं, कई राशि के जातकों के लिए आज रिश्ता आ सकता है। आईए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से आज का राशिफल जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप नया काम शुरू कर रहें हैं, तो अपने परिवार के लोगो की सलाह लेकर करें। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें, नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। परिवारिक मतभेद से दूर रहें। साथ ही पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं, किसी पुराने मित्र से मिलना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। आपका कोई नया काम, जिसे आप बहुत दिनों से करना चाह रहे हैं उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नये पार्टनर बनेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आज के दिन आप अपने व्यापार मे किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आयेंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। साथ ही परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार के साथ आप कहीं बाहर घुमने-फिरने जा सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बड़ेगा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपका संभलकर चलने का है। किसी बडी यात्रा आदि पर न जाएं। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। व्यापार में आप आज कोई नया काम शुरू न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। साथ ही पत्नी से मतभेद हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने खान-पान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा। वहीं आपको व्यवसाय में अपने पार्टनर की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई नया काम शुरू न करें। परिवार में वाद-विवाद करने से बचें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, व्यापार में नई साझेदारी से कोई बडा कार्य शुरू कर सकते हैं। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ बिगड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने साथी से मिलना होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी या फिर संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने प्रिय से मिल सकते है। व्यापार में नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। साथ ही परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विवाद से दूर रहें। परिवारिक जीवन में उतार-चढाव की स्थिति बनेगी। साथ ही किसी कार्य के सिलसिले में विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में बड़ा डिसीजन लेने से बचें। परिवारिक कलह के कारण मन परेशान रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

CM भगवंत मान ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, देखें LIVE …..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *