UP News: सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में भी लगाई हाजिरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अयोध्या। UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गुरुवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां महापौर, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों व भाजपा (BJP) नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह सबसे पहले रामकथा पार्क पहुंचे।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

य़हां से मुख्यमंत्री सीधे रामसेवकपुरम में नव स्थापित श्री रामनाथस्वामी मंदिर में आयोजित भव्य महाकुंभाभिषेकम् व प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए। उसके बाद कारसेवकपुरम में ‘भारतात्मा अशोक जी सिंघल वेद पुरस्कार-2024’ का वितरण समारोह भाग उन्होंने भाग लिया।

CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lalla and also attended Hanumangarhi
CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lalla and also attended Hanumangarhi

आमजन का अभिवादन किया स्वीकार

कारसेवकपुरम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद सीएम योगी सीधे हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) पहुंचे, जहां संकटमोचन हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई। सीएम ने यहां दर्शन-पूजन के उपरांत आमजन का अभिवादन स्वीकार किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत दर्शन-पूजन भी किया।

CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lalla and also attended Hanumangarhi
CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lalla and also attended Hanumangarhi

6 अगस्त को लिया था समीक्षा बैठक में हिस्सा

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को हुए दौरे से पूर्व 6 अगस्त को भी अयोध्या में उपस्थित रहे। इस दौरान भी उन्होंने श्रीरामलला व संकटमोचन हनुमान के चरणों में हाजिरी लगाई थी।

इसके साथ ही, 6 अगस्त को उन्होंने अयोध्या में चले रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *