Vitamin D: सर्दियों में इन ड्राई फ्रूट्स से करें विटामिन डी की पूर्ति

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vitamin D: सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। हमारे शरीर के सही विकास के लिए विटामिन, मिनरल समेत कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन डी (Vitamin D) इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है, जो हमारी मांसपेशियों और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी होता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ऐसे में शरीर में इसकी पूर्ति करना बेहद जरूरी है। सूरज की रौशनी विटामिन डी का एक बढ़िया सोर्स है, जो शरीर में इसकी कमी नहीं होने देती।

हालांकि, पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की वजह पिछले कुछ दिनों से लोगों को सूरज तक देखने को नहीं मिला है।

सूरज की रौशनी न होने की वजह से इस मौसम में अक्सर शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में, जो सर्दियों में आपके शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होने देंगे।

सूखे खुबानी

विटामिन ए, पोटेशियम और डाइटरी फाइबर जैसे विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर सूखे खुबानी विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत हैं। आप इसे सर्दियों में अपनी डाइट में शामिल कर इसकी कमी दूर कर सकते हैं।

सूखे आलूबुखारे

सूखे आलूबुखारे जिन्हें, ड्राई प्लम या प्रून भी कहा जाता है, पाचन को बेहतर बनाने वाले अपने गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें विटामिन डी की अच्छी मात्रा भी पाई जाती है, जो सर्दियों में इसकी कमी दूर करने में मदद करता है। साथ ही यह विटामिन के और पोटेशियम जैसे अन्य विटामिन और मिरलन का भी बढ़िया सोर्स है।

किशमिश

कैल्शियम, विटामिन डी और फास्फोरस से भरपूर किशमिश भी सर्दियों में डाइट में शामिल करने का एक बढ़िया सोर्स है। साथ ही आयरन और फाइबर का एक शानदार स्रोत होने की वजह से यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में भी मदद करते हैं।

सूखे अंजीर

सूखे अंजीर में विटामिन डी की बेहद कम मात्रा पाई जाती है। हालांकि, इसके बावजूद यह विटामिन डी की पूर्ति करने में मददगार होता है। विटामिन डी के साथ-साथ इसमें कैल्शियम और पोटेशियम जैसे अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

खजूर

खजूर में विटामिन सी और डी की भारी मात्रा पाई जाती है, जो इसे सर्दियों के लिए एक परफेक्ट फूड बनाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आपके शरीर को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

अध्ययनों से संकेत मिलता है कि खजूर में पाए जाने वाले विटामिन डी और सी त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं और त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाते हैं।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *