Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा पहुंचे सुरजीत हॉकी स्टेडियम, खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सुरजीत हॉकी स्टेडियम में बुधवार को सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट नेशनल टीम का सेमी फाइनल का आयोजन किया गया। जिसमें सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने बतौर मुख्यअतिथि पहुच कर विशेष तौर पर शिरकत की।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

आयोजन में सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने हॉकी पर बच्चों को खेलों के प्रति रुचि दिखा कर बच्चों की हौसला अफजाई की‌। इस दौरान खेल की शुरुआत विधायक रमन अरोड़ा ने रिबन काट कर खिलाडियों से परिचय करके की।

विधायक रमन अरोड़ा का स्वागत करते लोग

उन्होंने कहा कि खेल ही है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रुप से स्वस्थ और अच्छा बनाता है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों को शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं।

युवा पीढ़ी को नशे को छोड़ खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि हमारी नई युवा पीढ़ी को नशे को छोड़ खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए। युवापीढ़ी को नशा छोड़ कर खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए। खेलें ही एक ऐसा मात्र साधन हैं, जिससे युवा पीढ़ी इस दलदल से बाहर निकल कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ सकती है।

विधायक रमन अरोड़ा खिलाड़ियों के साथ

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। युवाओं को नशे की तरफ ध्यान न देकर खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि हॉकी कई देशों में खेला जाने वाला एक सबसे लोकप्रिय और दिलचस्प खेल है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *