Canada-India News: कनाडा में मारे गए आतंकी निज्जर को लेकर विदेश मंत्री ने कही बड़ी बात

Daily Samvad
4 Min Read
Gurpatwant Singh Pannu
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, टोरंटो/नई दिल्ली। Canada-India News: कनाडा और भारत के बीच तल्ख रिश्ते पर दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी जारी है। अब भारत के विदेश मंत्रा एस जयशंकर ने फिर कनाडा को खरी खोटी सुनाई है। कनाडा में लगातार खालिस्तानी मूवमेंट के चलते भारत अपना रवैया सख्त अपनाए हुए है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा और अमेरिका के साथ संबंधों में आए तनाव पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इन दोनों देशों के बीच एक बड़ा अंतर समझाते हुए कहा कि कनाडा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर आतंकवादी और चरमपंथी गतिविधियों को उचित ठहराता है, जबकि अमेरिका ऐसा नहीं करता।

Sikh For Justice Gurpatwant Singh Pannu
Sikh For Justice Gurpatwant Singh Pannu

खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर बयान

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में एस जयशंकर ने ये बातें कही हैं। आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में एक भारतीय नागरिक पर अमेरिका में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या

यह घटनाक्रम कनाडा द्वारा जून में एक अन्य खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय खुफिया एजेंसी का हाथ बताने के 2 महीने बाद आया था। इसके बाद भारत औक कनाडा के बीच लगातार तनातनी का आलम है। दोनों देशों के नेताओं के बयान जारी हो रहे हैं।

hardeep singh nijjar
hardeep singh nijjar

अदालत ही यह फैसला कर सकती है

एस जयशंकर ने आतंकी पन्नू के मामले में कहा कि पहले तो यह है कि जब अमेरिकियों को यह लगा कि उनके पास एक मुद्दा है, तो अब केवल अदालत ही यह फैसला कर सकती है कि उनका यह विश्वास मान्य है या नहीं। वे हमारे पास आए और कहा कि देखिए हमारी ये चिंताएं हैं और हम इसे आपके साथ साझा कर रहे हैं और चाहते हैं कि आप पता लगाएं कि क्या हो रहा है। जबकि कनाडाई लोगों ने ऐसा नहीं किया।

अमेरिका और कनाडा के बीच अंतर स्पष्ट

अमेरिका और कनाडा के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि अमेरिका कनाडा के मुकाबले ‘स्वतंत्रता के दुरुपयोग’ पर मजबूत स्थिति रखता है। उन्होंने कहा, ‘दूसरा, अमेरिका अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर इन अलगाववादी, आतंकवादी, चरमपंथी गतिविधियों को उचित नहीं ठहराता है।

Justin Trudeau, Prime Minister of Canada
Justin Trudeau, Prime Minister of Canada

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

हमने कनाडा के मुकाबले अमेरिका को स्वतंत्रता के दुरुपयोग पर कहीं अधिक कड़ा रुख अपनाते हुए देखा है। कनाडा ने भी कई बार हमारी राजनीति में खुलेआम हस्तक्षेप किया है। हम सभी को पंजाब की घटनाएं याद हैं। मुझे लगता है कि दुनिया में एकमात्र प्रधानमंत्री जिन्होंने सार्वजनिक रूप से इस पर टिप्पणी की वह कनाडाई प्रधानमंत्री थे। मैं कहूंगा कि हमारे यहां सेब और संतरे हैं और मैं दोनों को मिलाऊंगा नहीं।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *