Jalandhar News: लायलपुर खालसा कॉलेज के कैडेट का राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड में चयन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 345 शब्द|📅 21 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर (मानसी)। Jalandhar News: लायलपुर खालसा कॉलेज के बीए दूसरे वर्ष के छात्र अभिषेक कुमार का 26 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाली परेड में चयन हुआ है। प्रिंसिपल डॉ. जसपाल सिंह ने प्रेस रिलीज में बताया कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

उन्होंने आगे कहा कि कॉलेज का एनसीसी यूनिट ए एन ओ लेफ्टिनेंट करणवीर सिंह के नेतृत्व में पिछले 3 वर्षों से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह में हिस्सा ले रहा है।

कैडेट्स को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन

कॉलेज का एनसीसी यूनिट दो पंजाब एनसीसी बटालियन से जुड़ा हुआ है। प्रिंसिपल ने एनसीसी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल विनोद जोशी का कैडेट्स को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन करने में आभार व्यक्त किया।

एनसीसी कैडेट के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा

गणतंत्र दिवस के प्रतिष्ठित कैंप में चयन के लिए एनसीसी कैडेट के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। शुरुआती चुनाव प्रक्रिया 2 पंजाब बटालियन दोबारा आयोजित की गई थी। कैडेट्स का अंतिम चयन पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय द्वारा एनसीसी अकैडमी रोपड़ में पूरा किया गया था।

भारत की एकता और गौरव का प्रतीक

गणतंत्र दिवस शिवर का मूल उद्देश्य कैडेट्स के बीच देशभक्ति अनुशासन और नेतृत्व के गुणों की भावना पैदा करना होता है। वार्षिक कैंप कैडेट्स को सैनिक सिखलाई, सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने के साथ-साथ सामाजिक सेवा में पहल के आधार पर आगे आने के लिए प्रेरित करता है। यह कैंप भारत की एकता और गौरव का प्रतीक माना जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस वार्षिक गणतंत्र दिवस कैंप में सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 2274 कैडेट भाग ले रहे हैं। यह कैंप दिल्ली कैंट के करिअप्पा परेड मैदान में शुरू हो चुका है। इस ऐतिहासिक परेड में भारतीय कैडेट्स के अलावा 25 मित्र देशों के कैडेट भी हिस्सा ले रहे हैं।

जालंधर में एनकाउंटर, मौके से देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *