Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी की पूजा, घर से दूर होगी दरिद्रता

Daily Samvad
3 Min Read
Lord Laxmi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 422 शब्द|📅 26 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Shukrawar Ke Upay: आज शुक्रवार है। सनातन धर्म में हर दिन का अपना विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-व्रत करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में खुशियों का आगमन होता है।

 भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपायों का जिक्र किया गया है, जिनको करने से धन की समस्या से छुटकारा मिलता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन इन उपायों को जरूर करें।

शुक्रवार के उपाय (Shukrawar Ke Upay)

सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन सफेद चीजों (सफेद वस्त्र, दूध, दही आदि) का दान करना उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से इंसान के जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है। साथ ही इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गरीब लोगों को श्रद्धा अनुसार दान करें।

Maa Lakshmi ji
Maa Lakshmi ji

आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए शुक्रवार के दिन गाय को रोटी अवश्य खिलाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से इंसान को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन का लाभ मिलता है।

शुक्रवार का दिन उत्तम माना जाता है

मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन उत्तम माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन व्रत करने से साधक को शारीरिक कष्टों से निजात मिलती है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

Lakshmi Mata
Lakshmi Mata

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में जाकर उन्हें गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं। अगर ऐसा संभव न हो तो घर के मंदिर में मां लक्ष्मी को माला अर्पित करें। साथ ही दक्षिणावर्ती शंख से विधिपूर्वक मां लक्ष्मी का अभिषेक करें। मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

यदि आप जगत के पालनहार भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधें की विधिपूर्वक की पूजा करें और सुबह और शाम घी का दीपक जलाएं। साथ ही तुलसी माता को श्रृंगार की चीजें अर्पित करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से साधक को भगवान विष्णु और माता तुलसी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

जालंधर में ‘डिच मैन’ की बड़ी कार्रवाई, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *